फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Dead body of missing child found in drain, police busy investigating the case

Kurukshetra News: ड्रेन में मिला गायब बच्चे का शव, पुलिस मामले की जांच में जुटी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2025 02:55 AM IST
विज्ञापन
Dead body of missing child found in drain, police busy investigating the case
पिहोवा। चीका रोड़ स्थित गांव मोरथली ड्रेन पुल के नीचे से कई दिनों से गुम हुए बच्चे का शव मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया है। सूचना मिलते ही डीएसपी निर्मल सिंह व सदर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को ड्रेन से बाहर निकलवाया ।
विज्ञापन

मृतक की पहचान न्यू कांता फार्म मोरथली निवासी गुरसहज सिंह के रूप ने हुई। डीएसपी निर्मल सिंह ने बताया कि चार फरवरी को न्यू कांता फार्म मोरथली निवासी महिला परमजीत कौर ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसका बेटा गुरसहज सिंह मानसिक रूप से परेशान है तथा उसे दौरे भी पड़ते हैं। बिना बताए घर से कहीं चला गया है। शिकायत पर पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी थी।
विज्ञापन

एक राहगीर ने पुलिस को सूचना दी थी कि ड्रेन पुल के पास एक बच्चे का शव पड़ा है। शव को बाहर निकालकर कर जब गुम हुए बच्चे के परिजनों से उसकी शिनाख्त करवाई तो उसकी पहचान की गई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले उसे पोस्टमार्टम हेतु कुरुक्षेत्र भेज दिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए मौके पर सीन ऑफ क्राइम की टीम को बुलाकर नमूने एकत्रित करवाए। उन्होंने बताया कि बच्चे के पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा। खबर लिखे जाने तक पुलिस की टीम जांच में जुटी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed