फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   dead body found

12 दिन से लापता बच्ची का बोरे में मिला शव

Mon, 29 Feb 2016 12:53 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/शाहाबाद।
ब्यूरो, अमर उजाला/शाहाबाद। Updated Mon, 29 Feb 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन
dead body found

 मैदान में क्रिकेट खेलने गए बच्चों ने बोरे को देखा और ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी। बोरे में अर्धनग्न हालत में मिले बच्ची के शव के पास एक छुरा भी मिला है। आशंका जताई जा रही है कि बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या की गई है। 

रणजीत नगर निवासी 5 वर्षीय दानवी की मां ज्योति ने बताया कि 16 फरवरी को शाम को करीब पांच बजे वह आंगन में झाडू दे रही थी। पास ही दानवी खेल रही थी। ज्योति ने बताया कि वह किसी काम से अंदर गई और जब वापस बाहर आई तो वहां दानवी नहीं थी। काफी तलाश करने के बाद भी जब उसका कोई पता नहीं चला तो शाम साढ़े 6 बजे पिता महावीर की शिकायत पर शाहाबाद पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की। पुलिस भी तब से लगातार दानवी को खोज रही थी लेकिन कामयाब नहीं हो पाई थी। बताया जाता है कि महावीर यूपी का रहने वाला है। वह यहां दिहाड़ी का काम करता है। 

विज्ञापन

क्रिकेट खेलने गए बच्चों को दुर्गंध आई तो हुआ शक

 बताया जाता है कि रविवार को कुछ बच्चे मैदान में क्रिकेट खेलने गए थे। जब वे वहां पहुंचे तो मैदान में एक बोरा पड़ा हुआ था। उसे उठाने के लिए कुछ बच्चे बोरे के नजदीक गए तो बदबू आने से पीछे हट गए। कुछ बच्चों को शक हुआ तो उन्होंने गांव के लोगों को इस बारे में बताया। 

विज्ञापन

मौके पर पहुंची सीन ऑफ क्राइम टीम

बच्चों की सूचना पर किसी ग्रामीण ने बोरे में शव देखा तब पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही डीएसपी गुरमेल सिंह, एसएचओ राजेश कुमार, सिटी चौकी इंचार्ज फूल सिंह मौके पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लिया। बाद में डॉग स्क्वायड और सीन ऑफ क्राईम की टीम भी मौके पर पहुंची। टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। सीआईए -2 इंचार्ज इंस्पेक्टर अमन कुमार और सीआईए-1 देपेंद्र कुमार टीम सहित मौके पर पहुंचे और आसपास के क्षेत्र का भी मुआयना किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र में दशहत

बच्ची की तलाश में पुलिस ने क्षेत्र में चारों तरफ सर्च अभियान चलाया था। मैदान की चारदीवारी होने के कारण यह दिखाई नहीं पड़ा। पुलिस की चूक यह रही कि उसने मैदान के अंदर जाकर नहीं देखा। लेकिन रविवार को जब बच्चे क्रिकेट खेलने गए तब शव का पता चला। शव मिलने के बाद क्षेत्र में दहशत फैल गई। दानवी के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया। 


पढने में होशियार थी दानवी 

दानवी डीएवी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में पहली कक्षा में पढ़ती थी। उसकी ट्यूशन टीचर का कहना है कि वह पढ़ाई व अन्य गतिविधियों में बेहद होशियार थी। इसलिए यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि दुष्कर्म करने वाले युवक ने पहचान के डर से उसकी हत्या कर दी।


क्या कहते हैं डीएसपी 

पूरे क्षेत्र का मुआयना करने के बाद डीएसपी ने हत्या से पहले दुष्कर्म होने की आशंका जताई है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से शरीर के निचले हिस्से में कोई वस्त्र नहीं मिला उससे यह आशंका मजबूत होती है कि बच्ची के साथ दुष्कर्म किया गया था। उन्होंने बताया कि क्षत-विक्षत शव मिलने से यह अंदाजा लग रहा है कि बच्ची जिस दिन गायब हुई उसी दिन दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी गई। डीएसपी का कहना है कि उस स्थान पर बाहरी ओर मिट्टी का लेवल काफी उंचा है। इसलिए उस जगह आसानी से शव को छिपा दिया गया। उनका कहना है कि पुलिस इस मामले की गहराई तक जाएगी और हर एंगल से जांच करके जल्द अपराधी को गिरफ्तार करेगी। मामले की जांच के लिए पुलिस की कईं टीमें गठित की जाएंगी जो एरिया वाईज तकनीकि दृष्टि से मामले की जांच करेंगी। 


इस क्षेत्र में हुई चौथी घटना 

बच्ची के घर से लगभग 50 मीटर की दूरी पर लगभग तीन-चार माह पहले रेलवे ट्रैक पर 10 मोर्टार शैल बरामद हुए थे। इसके बाद इस क्षेत्र के एक व्यक्ति का मर्डर हो गया था और उसके कुछ दिनों के बाद ही उसकी लड़की संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed