फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   DC inspected BDPO office

Kurukshetra News: डीसी ने बीडीपीओ कार्यालय का किया निरीक्षण

Sat, 13 Sep 2025 02:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Sat, 13 Sep 2025 02:21 AM IST
विज्ञापन
DC inspected BDPO office
लाडवा। उपमंडल कार्यालय का निरीक्षण करते उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लाडवा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की परिकल्पना तहसील कार्यालयों में रजिस्ट्री कार्य पेपरलेस करना है जिसके लिए जिले की तहसीलों में तैयारियों को शुरू कर दिया है। इस कार्य की अधिकारियों और कर्मचारियों को ट्रेनिंग भी दी जा रही है। उन्होंने कहा कि इससे पेपर वर्क कम होगा और साथ में काम भी आसान होगा। यह कहना है उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा का।

वे शुक्रवार को लाडवा के उपमंडल कार्यालय, तहसील कार्यालय और बीडीपीओ कार्यालयों के निरीक्षण के लिए पहुंचे। उपायुक्त ने रजिस्ट्री वर्क की व्यवस्था को देखा और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि इस महीने में सचिवालय के लिए टेंडर प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी। प्रशासन का प्रयास है कि नवंबर माह में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से सचिवालय का शिलान्यास करवाया जाए। उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि अब जल्द ही तहसील कार्यालय को दूसरी जगह शिफ्ट किया जाएगा। इस दौरान नागरिकों के किसी भी काम में रुकावट नहीं होने दी जाएगी। इसके लिए जल्द ही जगह भी तय की जाएगी। उन्होंने कहा कि तहसील कार्यालयों में जमीन रजिस्ट्री, इंतकाल, जमाबंदी, फर्द, लोन सहित अन्य कामों की व्यवस्था है, जिसे पेपरलेस किया जाना है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed