फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Dandiya festival gives a chance to connect with each other

डांडिया उत्सव से मिलता हैं एक दूसरे से जुड़ने का मौका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Oct 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Dandiya festival gives a chance to connect with each other
सतयुग दर्शन संगीत कला केंद्र शीला नगर में अंतिम नवरात्रि के अवसर पर डांडिया उत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नगर परिषद की निवर्तमान चेयरपर्सन उमा सुधा बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रही। उमा सुधा ने सतयुग कला केंद्र द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि डांडिया उत्सव के आयोजन से लोगों को एक दूसरे के साथ जुड़ने का मौका मिलता है। नवरात्र पर डांडिया उत्सव का विशेष महत्व है।
विज्ञापन

डांडिया उत्सव में 50 से ज्यादा महिला और बच्चों ने भाग लिया। इसमें महिलाओं ने अपनी डांडिया की प्रस्तुति करके दिखाई। संगीत कला केंद्र के इंचार्ज अनु ललित ने बताया कि इस तरह की गतिविधियों से मनुष्य का जीवन इतनी व्यस्त दिनचर्या में एक नई ऊर्जा का संचार करता है। इस तरह के उत्सव में भाग लेने से मनुष्य का अपना आत्मविश्वास बढ़ता है तथा इन त्योहारों को एक नए उत्साह के साथ मनाता है। सदस्य जितेंद्र अरोड़ा ने बताया कि आने वाले समय में संगीत कला केंद्र की द्वारा इस आयोजन करता रहेगा। इस मौके पर अंजू, भावना, कांता मुंजाल, कुलभूषण, अंकिता व मिनल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed