फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Dadupur Nalvi Canal will be built if Congress government comes: Hooda

कांग्रेस सरकार आने पर बनवाएंगे दादूपुर नलवी नहर : हुड्डा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jan 2024 02:13 AM IST
विज्ञापन
Dadupur Nalvi Canal will be built if Congress government comes: Hooda
कुरुक्षेत्र। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने रविवार को जनाक्रोश रैली में घोषणाओं की बरसात कर दी। उन्होंने कहा कि अगले चुनाव में प्रदेश में कांग्रेस सरकार आने पर दादूपुर नलवी नहर बनाई जाएगी, जिससे न केवल आसपास का पूरा क्षेत्र सिंचित होगा, बल्कि बाढ़ की विभीषिका से भी लोग बच सकेंगे। यहीं नहीं सरकार आने पर गन्ने का रेट कम से कम 450 रुपये होगा। बुजुर्गों को 6000 महीना पेंशन दी जाएगी तो 500 रुपये में रसोई गैस सिलेंडर मिलेगा।
विज्ञापन

हर परिवार को 300 यूनिट बिजली मुफ्त देंगे। 100-100 गज मुफ्त प्लॉट योजना को फिर से लागू किया जाएगा। कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाल की जाएगी। इसके अलावा बैकवर्ड क्लास के लिए क्रीमी लेयर की सीमा को छह से बढ़ाकर 10 लाख किया जाएगा, ताकि उन्हें आरक्षण का लाभ मिल सके। भूपेंद्र सिंह हुड्डा नई अनाजमंडी में आयोजित जन आक्रोश रैली को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कड़ाके की ठंड के बावजूद रैली में जुटी कार्यकर्ताओं की भीड इस बात का संकेत है कि भाजपा की गठबंधन सरकार जा रही है और कांग्रेस आ रही है। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने इसी पावन धरती से कर्म करने का उपदेश दिया था। ऐसे में जो व्यक्ति और देश-प्रदेश इन उपदेशों का अनुसरण करेगा वह निश्चित ही तरक्की करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हुड्डा ने कहा कि पिछले नौ साल में गठबंधन सरकार ने प्रदेश के विकास को पीछे कर दिया है। विकास के हर पैमाने पर नंबर एक रहा प्रदेश आज बेरोजगारी, महंगाई, कानून-व्यवस्था, खेल-खिलाड़ियों के अपमान में सबसे अव्वल राज्यों में जाना जाता है। रिकार्ड बेरोजगारी झेल रहे प्रदेश के युवाओं से भाजपा सरकार रोजगार निगम की आड़ में कमीशन ले रही है। रोजगार निगम और अग्निपथ योजना लाकर पक्के रोजगार को कच्चे में बदला जा रहा है। हुड्डा ने असम में राहुल गांधी के नेतृत्व में जारी ''''भारत जोड़ो न्याय यात्रा'''' पर लखीमपुर में हुए हमले की निंदा की और कहा कि ये राहुल गांधी की यात्रा पर नहीं, प्रजातंत्र पर हमला है।
रैली का आयोजन पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा ने किया जबकि इसे पूर्व स्पीकर कुलदीप शर्मा, लाडवा विधायक मेवा सिंह, पूर्व विधायक रमेश गुप्ता ने भी संबोधित किया। इस दौरान रादौर विधायक बीएल सैनी, पूर्व मंत्री गीता भुक्कल, पूर्व विधायक जसबीर मल्लौर आदि मौजूद रहे।


सरकार लोगों को बांटना चाहती है : उदयभान
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष उदयभान ने कहा कि प्रदेश की मौजूदा सरकार के प्रति लोगों में जबरदस्त आक्रोश है। ये सरकार लोगों को बांटना चाहती है और आपस में नफरत फैलाना चाहती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि पूरे प्रदेश में कांग्रेस पार्टी का ‘घर-घर कांग्रेस, हर घर कांग्रेस अभियान’ चल रहा है। सभी कार्यकर्ता गांव-गांव में जाकर लोगों के वोट बनवाएं। 21 से 31 लोगों की बूथ कमेटी बनाएं।



प्रदेश में परिवर्तन जरूरी : दीपेंद्र
सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि प्रदेश में परिवर्तन जरूरी है, क्योंकि बीजेपी-जेजेपी सरकार पूरी तरह से विफल साबित हुई है। पहले हरियाणा विकास, आपसी भाईचारे, खुशहाली के लिए जाना जाता था और वो प्रदेश विकास दर में पिछड़कर 17वें नंबर पर और पूरे देश में बेरोजगारी में नंबर एक बन गया है। प्रदेश के युवा पलायन कर रहे हैं। हर वर्ग के साथ धोखा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed