फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   cultural

अच्छे व्यक्ति का निर्माण करना ही विद्या भारती की शिक्षा का लक्ष्य, आगे बढ़ने की नहीं कोई सीमा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Nov 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
cultural
श्रीमद्भागवत गीता वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में हीरक जयंती पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सांसद नायब सिंह सैनी ने शिरकत की, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में थानेसर विधायक सुभाष सुधा, लाडवा के पूर्व विधायक डॉ. पवन सैनी ने शिरकत की। कार्यक्रम में शिक्षाविद दीनानाथ बत्रा, हिन्दू शिक्षा समिति हरियाणा के महामंत्री अवधेश पांडे, सह संगठन मंत्री बालकिशन, रतन चंद सरदाना विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मां शारदा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य अनिल कुलश्रेष्ठ ने की। इस अवसर पर सांसद नायब सैनी ने कहा कि इस विद्यालय के विद्यार्थियों ने न केवल अपने क्षेत्र में, बल्कि पूरे देश में विद्यालय का नाम रोशन किया है। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता विद्या भारती उत्तर क्षेत्र के संगठन मंत्री विजय नड्डा ने कहा कि बालक के अंदर देवता की भावना का विकास विद्या भारती की शिक्षा के द्वारा ही होता है। रामकृष्ण परमहंस के प्रसंग को याद करते हुए उन्होंने कहा कि अच्छे व्यक्ति का निर्माण करना ही विद्या भारती की शिक्षा का लक्ष्य है। आगे बढ़ने की कोई सीमा नहीं होती। थानेसर विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि मैं इस विद्यालय का पूर्व छात्र रहा हूं और यहीं से प्रेरणा लेकर आज यहां तक पहुंचा हूं। डॉ. पवन सैनी ने कहा कि जब भी जीवन में कोई निर्णय लेते हैं तो इस विद्यालय को अवश्य याद करते हैं।
विज्ञापन

शिक्षाविद दीनानाथ बत्रा ने कहा कि हमें विद्या केवल अक्षर ज्ञान के लिए नहीं, बल्कि अपने जीवन को साकार करने के लिए ग्रहण करनी चाहिए। ऽतमसो मा ज्योतिर्गमयऽ वाक्य के द्वारा उन्होंने बताया कि शिक्षा हमें अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाती है। विद्यालय की शिक्षा का प्रभाव हमारे जीवन में नजर आना चाहिए।
विज्ञापन

इस अवसर पर नृत्य द्वारा श्री कृष्ण जीवन लीला को बड़ी भव्यता के साथ छात्रों द्वारा प्रस्तुत किया गया। मराठी नृत्य एवं हरियाणवी समूह गीत द्वारा छात्रों ने सबका मन मोह लिया। इसके बाद विद्यार्थियों द्वारा शिव तांडव की सुंदर प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम की राष्ट्रीय गीत के साथ समाप्ति की गई। इस अवसर पर
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यालय के प्रबंधक अशोक रोशा, संगठन मंत्री रवि, उपाध्यक्ष सत्यनारायण गुप्ता, पूर्व छात्र परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज शर्मा, विद्या भारती के प्रचार प्रमुख संजय चौधरी, श्रीमद्भागवत गीता वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के अध्यक्ष विश्वराज सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed