{"_id":"63f922c114e686f1f209b9b4","slug":"cultral-kurukshetra-news-c-18-1-41146-2023-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: आजा मां तैनू अखियां उड़ीकदीयां, दिल वाजां मारदा...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: आजा मां तैनू अखियां उड़ीकदीयां, दिल वाजां मारदा...
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहबाद। गुमटी वाले माता जी मंदिर में चल रहे श्री लक्षचंडी महायज्ञ के चलते शुक्रवार को उस समय अध्यात्म की रसधारा बह उठी जब प्रख्यात गायिका अनुराधा पौडवाल ने सांस्कृतिक संध्या में भक्ति भजनों की वर्षा की। अनुराधा पौडवाल पिछले कई दशकों से संगीत की दुनिया में अपनी प्रतिभा दिखा रही हैं। उन्होंने कई फिल्मों में भी अपनी आवाज का जादू बिखेरा है, लेकिन उन्हें ज्यादा ख्याति धार्मिक भजनों तथा माता की भेंटों से मिली है। हिंदू धर्म के विभिन्न भगवानों को समर्पित अमृतवाणी को अपनी आवाज देने का रिकॉर्ड भी अनुराधा पौडवाल के नाम है।
उन्होंने सत्यम शिवम् सुंदरम... से जहां भजन संध्या में भजनों की शुरूआत की तो इसके बाद सुबह-सुबह ले शिव का नाम... चलो शिव शंकर के मंदिर में भक्तों... समेत एक के बाद एक कई शिव भजन पेश किए। जिन पर श्रद्धालु झूमते रहे। पूरा माहौल शिवमय हो उठा। अनुराधा पौडवाल ने धरती गगन में होती है तेरी जै जै कार ओ मैय्या..., आजा मां तैनू अखियां उडीकदीयां दिल वाजां मारदा...., हाथ जोड़ के खड़ी हूं मां... समेत कई भजन प्रस्तुत किए।
हारा हूं बाबा तुझ पे भरोसा है... कन्हैया मित्तल के भजन पर श्रद्धालु रहे मेहरबान
इसके बाद मंच पर मौजूद कन्हैया मित्तल ने खाटू श्याम को समर्पित भजन पेश करने शुरू किए तो लोगों ने उनके साथ झूमना शुरू कर दिया। कन्हैया मित्तल ने हारा हूं बाबा तुझ पे भरोसा है... गजब मेरे खाटू वाले, गजब थारे ठाठ निराले... समेत कई भजन पेश किए। उनके भजनों पर हर श्रद्धालु मेहरबान दिखा और सुर में सुर मिलाने लगा, वहीं भोजपुरी गायक एवं अभिनेता रवि किश्न ने भी भक्ति गीत पेश किए।