फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Crowds gathered in temples, worshiped and cheered

मंदिरों में उमड़ी भीड़, पूजा कर लगाए जयकारे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Oct 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Crowds gathered in temples, worshiped and cheered
रविवार को मां कालरात्रि का विधिपूर्व पूजन किया गया तो 108 बार ऊं कालरात्रि दैव्ये नम: मंत्र के साथ मां के जयकारे गूंजने लगे। मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ मां की पूजा अर्चना व दर्शन करने के लिए उमड़ी रही।
विज्ञापन

नवरात्र उत्सव का मुख्य आयोजन देवीकूप मां भद्रकाली मंदिर में किया गया, जहां सुबह मंदिर के कपाट खुलते ही मुख्य पुजारिन शिमला देवी ने आरती में मुख्य रूप में मां को लाल रंग के वस्त्र अर्पित किए तथा मां को अतिप्रिय गुड़ का भोग लगाया। 108 बार ऊं कालरात्रि दैव्ये नम: मंत्र का जाप किया और नवपत्रिका पूजा की गई, जिसमें नौ तरह के पेड़ पौधों जिसमें तुलसी, आम, पान, पीपल, अनार, बढ़, निंबू, नीम और कमल से मिलाकर बनाए गए गुच्छे से मां दुर्गा, मां भद्रकाली और मां कालरात्रि का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

मंगला आरती की अतिथि प्रो. सुदेश कुलपति, भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय, सोनीपत रही। मंगला आरती के पश्चात मंदिर में प्रात: 10 बजे मनोकामना पूर्ण हवन यज्ञ किया गया जिसमें मुख्य यजमान के रूप में एसके गोयल कैथल ने शिरकत की। सर्वप्रथम सभी देवताओं का आह्वान किया गया। मंत्रोचारण के बाद आरती से पूर्णाहुति शिमला देवी द्वारा दी गई। प्रात: नौ बजे के मुख्य यजमान परमजीत कौर रही तथा दोपहर 12 बजे व्रत भंडारे में मुख्य यजमान श्रीमती इंदु वधवा, मनोज कुमार वधवा रहे व अन्नपूर्णा भंडारे में प्रात: नौ बजे दिनेश गोयल तथा दोपहर 12:00 बजे सुभाष कोडा मुख्य यजमान रहे। भजन संध्या में श्री ओम भाई सुभाष भाई पार्टी ने महामाई का गुणगान किया, जिसमें डॉ. पवन बंसल मुख्य अतिथि रहे। कन्या पूजन के बाद 505 ज्योत महाआरती की गई। आज मंदिर में कई न्यायाधीशों, केंद्र व प्रदेश सरकार के कई आला अधिकारियों ने अपने परिवार सहित दर्शन व पूजन किया व मंदिर में स्थापित सरस्वती व लक्ष्मी यंत्र पर स्वास्तिक बना कर पूजा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर नरेंद्र वालिया, हेमराज शर्मा, धर्मपाल गोयल, शकुंतला देवी, मीना जोशी, स्नेहिल शर्मा, डॉ अन्नू पाल शर्मा, देवांशु शर्मा, निकुंज शर्मा, देवेंद्र गर्ग, हितेश चौधरी, आशीष दीक्षित, हाकम चौधरी, संजीव मित्तल, मनीष लाडवा, ऋषि कुमार, बलवान सिंह , वैभव इत्यादि भक्तजन उपस्थित रहे ।

श्री दुर्गाष्टमी जागरण में मशहूर भजन गायक कंठ कलेर, पंजाब से तथा द वॉइस ऑफ इंडिया के विजेता
गायक सुमित सैनी सोमवार को मां भद्रकाली का गुणगान रात्रि 8 बजे से आरंभ करेंगे। साथ ही डांस इंडिया डांस से प्रसिद्व हुई रंजना नेैब कथक नृत्यांगना अपने वैष्णवी ग्रुप टीम के साथ मनमोहक झांकियां भी प्रस्तुत करेंगी । जागरण की फाइनल मीटिंग भी गुरुजी द्वारा कर ली गयी है। सभी सेवक इस समापन रात्रि की तैयारियों पर जुटे हुए हैं। पीठाध्यक्ष सतपाल शर्मा ने बताया कि पुष्प सज्जा फिर से शुरू हो गयी है, जो भी भक्त पहले मां के मंदिर की भव्य सजावट देखने से रह गए है, वो मंदिर में दर्शन कर मां के भवन का आकर्षक रूप अब भी देख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed