फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   woman dacoit gang held in kurukshetra

महिलाओं को लूटने वाला महिला गिरोह काबू

Wed, 30 Dec 2015 01:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/अंबाला
ब्यूरो/अमर उजाला/अंबाला Updated Wed, 30 Dec 2015 01:14 AM IST
विज्ञापन
woman dacoit gang held in kurukshetra

महिला और पुरुषों के सोने के गहने और हाथ से कडे़े काटने के मामले में पुलिस ने चार महिला आरोपियों को काबू किया है। इन महिलाओं ने सोमवार देर रात ऑटो में बैठी एक महिला के साथ मारपीट की और उससे सोने के गहने, दो हजार रुपये लूट लिए। सूचना पर थाना सदर पुलिस ने महिला थाना पुलिस की मदद से चारों महिला आरोपियों को काबू कर लिया। पुलिस ने मंगलवार को सभी को अदालत में पेश किया। वहां से सभी को चार दिन के रिमांड पर भेज दिया गया। महिलाएं पंजाब के पटियाला और संगरूर जिले की निवासी हैं।

विज्ञापन

थाना सदर पुलिस में सोमवार को एक महिला मुगल माजरा निवासी प्रेम रानी नाम की महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि वह पिपली बस अड्डे से थ्री व्हीलर में घर जा रही थी। उस ऑटों में उसके साथ चार अन्य महिलाएं भी बैठ गईं। थ्री व्हीलर थोड़ा आगे बढ़ा, तो उन महिलाओं ने उसके हाथ से सोने का कड़ा और दो हजार रुपये लूट लिए। इस दौरान आरोपियों ने उसके साथ मारपीट भी की। थ्री व्हीलर चालक ने वाहन रोका तो महिलाएं उसमें से उतर कर भाग गईं। इसके बाद महिला ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे थाना सदर प्रभारी दलीप सिंह, एएसआई तरसेम सिंह ने महिला पुलिस कर्मचारियों की मदद से चार महिलाओं को पकड़ लिया। पकड़ी गई महिलाओं की पहचान शीलो देवी निवासी मुराद नगर जिला पटियाला, सिंदर कौर निवासी रोटी छिन्ना जिला पटियाला, रानी उर्फ राणो निवासी सीटावाला जिला सगंरुर और लक्ष्मी निवासी नाभा जिला पटियाला के रूप में हुई है। 

विज्ञापन

रोडवेज इंस्पेक्टर से भी लूटा था कड़ा 

महिला गिरोह ने 16 नवंबर को रोडवेज के चीफ इंस्पेक्टर सतपाल रोहिला को भी लूट लिया था। वह पिपली में रोडवेज बस में चढ़े थे। रास्ते में एक महिला ने धक्का-मुक्की करते हुए उनके हाथ से सोने का कड़ा काट लिया। इस मामले को लेकर मंगलवार को पुलिस ने उन्हें बुलाया, तो उन्होंने महिलाओं की पहचान कर ली। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार की शाम को सूचना के आधार पर चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। इन चारों महिलाओं ने थ्री व्हीलर में सवार महिला को मारपीट कर लूट लिया था। अदालत ने महिला आरोपियों का चार दिन का रिमांड मंजूर किया है। महिला आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। प्रदेश के कई अन्य जिलों में भी वारदात को अंजाम दिया है।

दलीप सिंह, एसएचओ, थाना सदर, थानेसर। 


ट्रांसफार्मर से 10 हजार का सामान चोरी

गांव हरी सिंह का माजरा से एक ट्रांसफार्मर से 10 हजार रुपए का सामान चोरी हो गया। थाना बाबैन पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी  शिकायत में एसडीओ बाबैन भूपेन्द्र सिंह ने बताया कि अज्ञात चोरो ने गांव हरी सिंह का माजरा के ऐरिया से खेतो एक ट्रांसफार्मर से लगभग 10 हजार रुपये का समान चोरी कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed