फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   whisky, kurukshetra, smugglers, haryana, gt road

तस्करों से अंग्रेजी शराब की 14 हजार 336 बोतलें बरामद

Tue, 22 Mar 2016 11:52 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/कुरुक्षेत्र
ब्यूरो, अमर उजाला/कुरुक्षेत्र Updated Tue, 22 Mar 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
whisky, kurukshetra, smugglers, haryana, gt road
म‌द‌िरा - फोटो : अमर उजाला
कुरुक्षेत्र में होली पर्व से दो दिन पहले ही पुलिस ने अवैध तरीके से लाई जा रही शराब का जखीरा बरामद किया है। काबिलेगौर हो कि यह शराब चंडीगढ़ से सस्ते दामों पर खरीद कर होली के पर्व पर महंगे दामों में बेची जानी थी। पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर जीटी रोड के पास पिपली चिड़ियाघर के पास से ट्रक पर छापा मारकर शराब तस्कर गिरोह के 4 सदस्य सहित ट्रक को काबू किया है। बरामद शराब का रेट करीब 6 लाख रुपये के आसपास है। यह शराब अवैध तरीके से बिल का टेक्स बचाने के लिए दूसरे राज्यों में बेचने के लिए जा रहे थे। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए काबू आरोपियों के खिलाफ अवैध तरीके से शराब को बेचने का मामला दर्ज किया है और आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। 
विज्ञापन

पुलिस की सीआई टू टीम को मंगलवार को एक गुप्त सूचना मिली की जीटी रोड़ स्थित पिपली चिडियाघर के पास से एक ट्रक में अवैध तरीके से शराब की 14 हजार 336 बोतलें दूसरे राज्यों में सप्लाई के लिए आ रही है। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए ट्रक को पिपली चिडियाघर के पास रोका और जांच करने के बाद ट्रक में अवैध तरीकें से लाई जा रही शराब का जखीरा बरामद किया। सीआईए-2 के सब-इंस्पेक्टर रोहताश  कुमार ने कहा कि पुलिस टीम ने होली पर्व से पूर्व शराब का अवैध जखीरा बरामद किया है। यह ट्रक चंडीगढ़ से अरुणाचल प्रदेश की तरफ  जा रहा था। पुलिस ने विभिन्न धाराओं और आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि आरोपी टेक्स से बचने के लिए शराब को अवैध रूप से बेचने के लिए जा रहे थे। आरोपी शराब को अवैध तरीको से सस्ते दामों पर खरीद कर दूसरे राज्यों में महंगे दामों पर बेचते थे। 
विज्ञापन



इन ब्रांडों की शराब पकड़ी
सीआईए-2 के सब-इंस्पेक्टर रोहताश ने बताया कि जैसे ही ट्रक से तिरपाल को हटवाया तो चैम्स फोर्ड मार्का की अंग्रेजी शराब की 115 सील्ड बंद पेटी, सेवनसिच मार्का की 865 सील्ड बंद पेटियां, बिना मार्का की 180 सील्ड बंद पेटियां, 35 खुली पेटियां व 420 सेवनसीज मार्का की बोतलें भी बरामद की हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन



ये आरोपी करें काबू
शराब की तस्करी करने वाले पुरुषोत्तमदास निवासी गंगानगर राजस्थान, इनायत खान निवासी बड़ाली जिला सावरकांडा गुजरात व बीखाबाई निवासी गुजरात को गिरफ्तार किया गया साथ ही ट्रक को भी कब्जे में ले लिया है। 

एटीएम तोड़ने वाले चार चोर गिरफ्तार
अपराधा शाखा-2 ने एटीएम तोड़कर पैसा चोरी करने वाले गिरोह के चार सदस्यों को पकड़ा है। सब-इंस्पेक्टर रोहताष कुमार ने बताया कि पुलिस अपराध शाखा-2 की टीम ने मिली सूचना के आधार पर एटीएम तोड़कर पैसा चुराने वाले गिरोह के सदस्यों रवि कुमार, रिंकु, शम्मी कुमार और बिट्टु को गिरफ्तार किया है। साथ ही पुलिस टीम ने आरोपियों से एटीएम तौडने वाला हथियार भी बरामद किया है। जिसके बाद न्यायालय में आरोपियों को पेश किया गया। अदालत ने चारों आरोपियों को दो दिन के पुलिस रिमांड के भेज दिया है।कुरुक्षेत्र शहर में फरवरी  माह में सेक्टर-2 से 100 बोतलों के करीब नकली शराब पड़ी गई थी बता दें कि  सेक्टर-2 में स्थित एक घर में नकली शराब को कंपनियो की बोतलों में भर कर  बाजार में बेचा जा रहा था। जिनकी कीमत एक लाख के आसपास की थी। वहीं पिहोवा में पंचायत चुनाव के दौरान 400 बोतलों के  करीब अवैध शराब पकड़ी गई थी।


फरवरी में भी पकड़ी थी शराब
कुरुक्षेत्र में फरवरी में सेक्टर-2 से 100 बोतलों के करीब नकली शराब पड़ी गई थी। सेक्टर-2 में स्थित एक घर में नकली शराब को कंपनियों की बोतलों में भरकर बाजार में बेचा जा रहा था। जिनकी कीमत एक लाख के आसपास की थी। वहीं पिहोवा में पंचायत चुनाव के दौरान 400 बोतलों के करीब अवैध शराब पकड़ी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed