{"_id":"fa4d1b58129a266c67be5b9245bbed10","slug":"vigilance-department-collect-mandi-road-sample-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सतर्कता विभाग ने लिए मंडी सड़क के सैंपल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सतर्कता विभाग ने लिए मंडी सड़क के सैंपल
ब्यूरो/अमर उजाला कुरुक्षेत्र
Updated Thu, 03 Sep 2015 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सर्तकता विभाग ने बुधवार शाम लाडवा अनाजमंडी में बन रही सड़कों के सैंपल लिए। सर्तकता विभाग की टीम ने लाडवा अनाजमंडी पंहुचकर वहां बन रहीं सड़कों की जांच की और कई जगह सड़कों को खोदकर निर्माण सामग्री के सैंपल लिए।
विभाग की टीम में शामिल दो उपमंडल अधिकारी प्रवीण गुप्ता और कुदरत सिंह ने मरम्मत और नई बन रहीं सड़कों की जांच की। उन्होंने सड़क निर्माण में प्रयोग की जा रही सामग्री की भी जांच की। अधिकारियों ने सड़क बनाने में प्रयोग की गई निर्माण सामग्री के भी सैंपल लिए।
सर्तकता विभाग के एसडीओ प्रवीण गुप्ता ने बताया कि सतर्कता विभाग ने समाचारपत्रों में छपे समाचारों का संज्ञान लेते हुए यह कारवाई की है। उन्होंने बताया कि इन सैंपलों को जांच के लिए भेजा जाएगा और जांच रिपोर्ट आने पर रिपोर्ट विभाग के मुख्यालय भेजी जाएगी।
विज्ञापन
रिपोर्ट पर कार्रवाई का फैसला मुख्यालय लेगा। बताना जरूरी है कि हलका विधायक डॉ. पवन सैनी ने मंगलवार को लाडवा अनाजमंडी में बन रहीं सड़कों का निरीक्षण किया था। इस दौरान उन्होंने इनकी गुणवत्ता की जांच कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए थे।