{"_id":"6440db78c8626f6a0e0664b8","slug":"two-people-died-in-accident-on-delhi-chandigarh-national-highway-in-kurukshetra-2023-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra: दिल्ली-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा, दो लोगों की गई जान, तीन पीजीआई रेफर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Kurukshetra: दिल्ली-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा, दो लोगों की गई जान, तीन पीजीआई रेफर
Thu, 20 Apr 2023 11:58 AM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Thu, 20 Apr 2023 11:58 AM IST
सार
कुरुक्षेत्र के गांव सांवला के पास कार से टक्कर हादसा हो गया। जिसमें दो लोगों की मौत और उनके साथ कार में सवार तीन लोग घायल हो गए। जिसके चलते हालत ज्यादा गंभीर होने के कारण उन्हें पीजीआई रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कुरुक्षेत्र में नेशनल हाईवे पर लगातार दूसरे दिन फिर दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें कार सवार दो लोगों की मौत हो गई जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों घायलों के पीजीआई रेफर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि करीब 85 वर्षीय नरोतम निवासी मसौली व 60 वर्षीय अजीत सिंह वासी हर चाकोल, कांगड़ा तीन अन्य लोगों के साथ रोहतक आश्रम से कार में सवार होकर अपने घर लौट रहे थे।
विज्ञापन
एक धार्मिक संस्थान के अनुयायी थे मृतक
देर रात जैसे ही पिपली के गांव सांवला के समीप पहुंचे तो एक कार से टक्कर हो गई। इस हादसे में उक्त दोनों की मौत हो गई जबकि उनके साथ कार में सवार तीन लोग घायल हो गए। आनन-फानन में उन्हें सिविल अस्पताल लाया गया, जहां हालत ज्यादा गंभीर होने के चलते उन्हें पीजीआई रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी तो वहीं दोनों शव मोर्चरी हाउस में रखवा दिए, जहां उनका आज पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
कल भी हुआ था बड़ा हादसा
गत दिवस भी नेशनल हाईवे पर शाहाबाद के समीप दर्दनाक हादसा हुआ था, जिसमें करनाल व पानीपत के दो दोस्तों की मौत हो गई थी। ये दोनों कार में सवार थे और चंडीगढ़ में अपने दोस्त को छोड़कर वापस लौट रहे थे।
विज्ञापन