फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Two friends died by Haryana Roadways bus collision in Kurukshetra

कुरुक्षेत्र: हरियाणा रोडवेज बस की टक्कर से दो दोस्तों की मौत, बहन से मिलकर लौट रहे थे घर

Wed, 19 Jan 2022 12:27 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, इस्माईलाबाद, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, इस्माईलाबाद, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 19 Jan 2022 12:27 AM IST
सार

इस दुखद हादसे में दो बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया तो वहीं मां-बाप का एकलौता बेटा भी दूर हो गया।

विज्ञापन
Two friends died by Haryana Roadways bus collision in Kurukshetra
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल

विस्तार

हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के इस्माईलाबाद कस्बे में दो दोस्तों की बाइक को हरियाणा रोडवेज की बस ने टक्कर मार दी, जिससे दोनों की मौत हो गई। मृतक युवकों की शिनाख्त प्रिंस (21) और सुशील (31) वासी झिमरेहड़ी के रूप में हुई है। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज करके शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया। 

विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में सचिन वासी गांव झीमरेहड़ी ने बताया कि वह और उसके चचेरा भाई नीरज, सुशील और उसका दोस्त प्रिंस दो बाइक पर सवार होकर उसकी बहन से मिलने गांव अजरावर गए हुए थे। बहन से मिलने के बाद सभी लौट रहे थे। सुशील बाइक चला रहा था और प्रिंस उसके पीछे बैठा था।
विज्ञापन


वे दूसरी बाइक पर उनके पीछे आ रहे थे। चम्मू कलां चौक के पास इस्माईलाबाद की ओर से आ रही हरियाणा रोडवेज की बस ने साइड से सुशील की बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही सुशील व प्रिंस बाइक सहित सड़क पर गिर गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सुशील का सिर सड़क पर लगा और प्रिंस की टांगों के ऊपर से बस का टायर निकल गया। उन्होंने तुरंत दोनों को इस्माईलाबाद के निजी अस्पताल ले गए, जहां से चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को अंबाला रेफर कर दिया। अंबाला कैंट से सरकारी अस्पताल में पहुंचे तो चिकित्सकों ने जांच के बाद सुशील को मृत घोषित कर दिया। प्रिंस को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। जैसे ही वे प्रिंस को लेकर चंडीगढ़ ले जाने के लिए अस्पताल से बाहर निकले तो प्रिंस ने भी दम तोड़ दिया। 

पुलिस ने सचिन की शिकायत पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिए गए हैं।  झिमरेहड़ी वासी सुशील शादीशुदा था और उसके पास एक बेटा व बेटी है, जबकि प्रिंस अपने माता-पिता का एकलौता बेटा था। दोनों खेतीबाड़ी का काम करते थे। दुर्घटना में दो बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया तो एक माता-पिता से उनकी एकलौती औलाद हमेशा के लिए दूर चली गई। 

बेकाबू कार पलटी कार, दो घायल  

कुरुक्षेत्र। पिहोवा-कुरुक्षेत्र रोड पर पीर के पास सामने से आ रहे वाहन से बचाने के लिए एक कार बेकाबू होकर खदानों में पलट गई, जिसमें दो युवक घायल हो गए। जांच अधिकारी नरेश कुमार ने बताया सुबह करीब साढ़े 7 बजे संजीव और रोहित वासी गांव संधौली पिहोवा से अपने गांव जा रहे थे। जैसे ही वे लोग कैथल बाईपास से आगे पीर के पास पहुंचे तो सामने से अचानक एक वाहन आ गया, जिसे बचाने के चक्कर में कार बेकाबू होकर खदानों में पलट गई। दोनों युवकों को आसपास के लोगों ने निजी अस्पताल पहुंचाया और परिजनों को सूचना दी। इलाज के बाद दोनों को छुट्टी दे दी गई।  संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed