{"_id":"5b2a9fe89875c59d12b8910837e11a93","slug":"to-save-a-life-of-friend-drond-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोस्त को बचाने में गंवाई जान ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दोस्त को बचाने में गंवाई जान
ब्यूरो/अमर उजाला,कुरुक्षेत्र
Updated Tue, 01 Sep 2015 01:05 AM IST
विज्ञापन
खंजरपुर के समीप से गुजर रही गुल्हा ब्रांच नहर में रविवार को लापता हुए युवकों के शव देर रात पुलिस ने खंजरपुर घाट से बरामद कर लिए। नहर में नहाने के लिए जजू उतरा था वह डूबने लगा, तो उसे बचाने के लिए प्रिंस ने नहर में छलांग लगा दी और दोनों बह गए थे। दोनों युवकों की तलाश में देर रात तक पुलिस और गोताखोरों के साथ ग्रामीण भी जुटे रहे। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव वारिसों को सौंप दिए हैं।
विज्ञापन
गांव नलवी वासी रिंकू ने पुलिस को बताया कि गर्मी अधिक होने के कारण रविवार को वह और गांव के चार अन्य युवक जगजीत उर्फ जजू, प्रिंस, प्रभजोत और शक्ति नहाने के लिए खंजरपुर घाट पर गए थे। नहाते समय जगजीत उर्फ जजू का पांव फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया।
विज्ञापन
उसे बचाने के लिए प्रिंस ने छलांग लगा दी। इसके बाद दोनों ही तेज तेज बहाव में बह गए। दोनों को बहता देख उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया। इसके बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना पर झांसा थाना प्रभारी निर्मल सिंह भी फोर्स के साथ पहुंच गए। इसके बाद नहर में बहे युवकों की तलाश शुरू कर दी गई। रविवार देर रात दोनों बहे युवकों के शवों को खंजरपुर घाट के पास बरामद कर लिया गया।
विज्ञापन