फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Three armed miscreants robbed a petrol pump in Kurukshetra of Haryana

कुरुक्षेत्र: हथियारबंद तीन कार सवारों ने पेट्रोल पंप पर की लूटपाट, सिक्योरिटी गार्ड से बंदूक छीनी

Tue, 25 Jan 2022 12:46 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, इस्माईलाबाद, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, इस्माईलाबाद, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 25 Jan 2022 12:46 AM IST
सार

पहले 2750 रुपये का तेल भरवाया। फिर 15 हजार नकद और 12 डिब्बे मोबिल ऑयल लेकर फरार हो गए। आरोपी जाते समय लूटी गई बंदूक फेंककर फरार हो गए। पूरी वारदात सीसीटीवी में रिकॉर्ड में हो गई। 

विज्ञापन
Three armed miscreants robbed a petrol pump in Kurukshetra of Haryana
वारदात सीसीटीवी में रिकॉर्ड हुई। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के इस्माईलाबाद के गांव अजरावर के निकट सोमवार की सुबह चार बजे एक पेट्रोल पंप पर बदमाशों ने लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। हथियारों से लैस होकर पहुंचे लुटेरों ने पहले गाड़ी में 2750 रुपये का तेल डलवाया। फिर पेट्रोल पंप के सिक्योरिटी गार्ड से उसकी लाइसेंसी बंदूक छीन ली।

विज्ञापन


इसके बाद सेल्समैन से 15 हजार रुपये लूटकर और वहां रखे मोबिल ऑयल के 12 डिब्बे लेकर फरार हो गए। डरे सहमे पंप कर्मियों ने घटना की सूचना डायल-112 पर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल की तो पूरी वारदात सीसीटीवी में रिकॉर्ड मिली। शिकायत और फुटेज के आधार पर केस दर्ज पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है, लेकिन देर शाम तक कोई ठोस सुराग नहीं लग सका। 
विज्ञापन


इस्माईलाबाद थाना पुलिस को दी शिकायत में गांव ठसका मीरांजी निवासी प्रद्युमन ने बताया कि वह अजरावर स्थित एचपी के पेट्रोल पंप पर बतौर सिक्योरिटी गार्ड तैनात है। उसके साथ गांव सैनी माजरा निवासी अंकित भी काम करता है। रविवार की रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक वे दोनों रात्रि ड्यूटी पर कार्यरत थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार सुबह सवा चार बजे एक सफेद रंग की कार पेट्रोल पंप पर पहुंची, जिसमें तीन लोग सवार थे। उन्होंने कार का टैंक फुल करने को कहा। टैंक फुल करने में करीब 31 लीटर डीजल आया, जिसकी 2750 रुपये की रसीद बनाई गई। इस दौरान दो बदमाशों ने उससे लाइसेंसी बंदूक छीन ली। वहीं सेल्समैन को गन प्वाइंट पर लेकर कार चालक ऑफिस में गया तथा नकदी न देने पर जान से मारने की धमकी दी।

इस दौरान बदमाशों ने तेल बिक्री के करीब 15 हजार रुपये व मोबिल ऑयल के 12 डिब्बे लूट लिए। फिर शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए अंबाला की ओर चले गए। जाते समय आरोपी सिक्योरिटी गार्ड की बंदूक वहीं फेंक गए। पुलिस ने मामले में तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

सीसीटीवी फुटेज से मिला कार का नंबर, किया जा रहा ट्रेस

थाना प्रभारी दिनेश चौहान ने बताया कि वारदात की सूचना मिलते ही वे पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए थे, लेकिन उससे पहले ही बदमाश फरार हो चुके थे। पुलिस ने पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों से फुटेज प्राप्त कर ली है। फुटेज से बदमाशों की पहचान की जा रही है। फुटेज से पुलिस को कार का नंबर भी मिला है, जिसे ट्रेस किया जा रहा है। पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed