{"_id":"0e7201f9958e2defac886eb12ea04988","slug":"the-young-man-died-after-falling-from-train-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन से गिरकर युवक की मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रेन से गिरकर युवक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला,कुरुक्षेत्र
Updated Fri, 13 Nov 2015 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कीर्ति नगर के पास सरस्वती रेलवे पुल के पास दिल्ली की ओर लाईन पर ट्रेन से गिरकर एक युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि घटना बृहस्पतिवार दोपहर के आसपास की है और युवक का शव सरस्वती पुल में लाईनों के बीच फंसा हुआ था। जीआरपी पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए शुक्रवार सुबह एलएनजेपी ले जाने की तैयारी कर ली है।
विज्ञापन
जीआरपी पुलिस के सब इंस्पेक्टर कर्ण सिंह ने बताया कि रेलवे कर्मी लाईनों की जांच कर रहा था कि अचानक एक युवक का शव पुल के बीच फंसा हुआ देखा। जिसके बाद जीआरपी पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे। कर्ण सिंह ने बताया कि मृतक की बाई बाजू पर मोजा देवी लिखा हुआ है। मृतक की उम्र करीब 35 से 40 के बीच की है और इसने सफेद-काली जैकेट व नीली पैंट पहनी हुई है।
विज्ञापन