फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The haydel staff beaten dureing catch theft

बिजली चोरी पकड़ने गए कर्मचारियों को पीटा

Mon, 14 Sep 2015 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कुरुक्षेत्र
ब्यूरो/अमर उजाला कुरुक्षेत्र Updated Mon, 14 Sep 2015 12:07 AM IST
विज्ञापन
कस्बे के वार्ड-12 में सुबह-सुबह बिजली चोरी की चेकिंग करने पहुंचे बिजली कर्मियों की महिलाओं व उनके परिवार के सदस्यों ने पिटाई कर दी।
विज्ञापन


बिजली कर्मियों को मौके से भागकर अपनी जान बचानी पड़ी। इस मामले में पुलिस ने एसडीओ की शिकायत पर एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार शनिवार को अलसुबह विद्युत निगम के कनिष्ठ अभियंता मुकेश कुमार, निगम कर्मी दौलत राम, जयनारायण, परमजीत, सुनील कुमार, प्रदीप कुमार, राहुल, सुरेंद्र कुमार कस्बे के वार्ड 12 में बिजली चोरी की जांच करने गए थे।

जब उन्होंने एक घर में जांच के लिए दरवाजा खटखटा कर अंदर घुसने का प्रयास किया तो घर की एक महिला के साथ इनकी बहस हो गई। बात बढ़ने पर महिला व उसके घर की अन्य महिलाओं व सदस्यों और बिजली कर्मियों के बीच मारपीट की नौबत आ गई।
विज्ञापन


पड़ोस के लोगों का जमावड़ा होते देखकर बिजली कर्मी मौके से जान बचाकर भागने लगे तो कनिष्ठ अभियंता मुकेश कुमार व लाइनमैन परमजीत उनके हाथ आ गए। महिलाओं ने कपड़े धोने की मोगरी से दोनों पिटाई कर दी। बड़ी मुश्किल से दोनों अपनी जान बचाकर भागे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों ने लाडवा के सरकारी अस्पताल में अपना मेडिकल कराया और इसकी सूचना विद्युत निगम के एसडीओ को दी। वहीं विद्युत निगम कर्मचारियों की एसोसिएशन ने एसडीओ को लिखित में भी शिकायत कर कार्रवाई करने की मांग की है।

एसडीओ ने लाडवा थाने में इस संदर्भ में शिकायत की है। एसडीओ शेखर मोहन की शिकायत पर लाडवा पुलिस ने नरेश कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

मामला दर्ज होने से रोष
सुमित कुमार, प्रवीण कुमार और गोनी ने बताया कि पुलिस ने वार्ड-12 के चार्जाें वाले मोहल्ले के जिस नरेश कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया है, वह दिहाड़ी मजदूरी का काम करता है और अपने काम के चक्कर में वह 7 सितंबर से हिसार में है।


ऐसे में जब विद्युत कर्मियों ने उसके नाम की थाने में शिकायत की गई तो वार्ड के सैकड़ों लोगों ने थाने में जाकर जांच करने को कहा।

पुलिस ने भी मामले में जांच करने का आश्वासन दिया था। सोमवार को इस संदर्भ में एक पंचायत भी होनी तय हुई थी, लेकिन रात को ही मामला दर्ज किए जाने से वार्ड के लोगों में बेहद गुस्सा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed