फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Tai's nephew killed in a money dispute, Kurukshetra...

पैसों के विवाद में भतीजे ने की ताई की हत्या

Tue, 15 Nov 2016 12:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरूक्षेत्र
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरूक्षेत्र Updated Tue, 15 Nov 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
पैसों के विवाद के चलते भतीजे ने ताई के सिर में डंडा मारकर हत्या कर दी। सेक्टर 5 में हुई इस वारदात से आसपास के लोग सन्न रह गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मृतक महिला के बेटे धर्मेंद्र निवासी सेक्टर 5 ने बताया कि वे मूल रूप से गांव खेड़ा जिला संभल यूपी के निवासी हैं, लेकिन पिछले करीब 8 सालों से सेक्टर-5 में एक मकान की देखरेख का कार्य मेरी माता कमलेश देवी कर रही थी। वहीं पर हम सभी रहते थे। रविवार देर रात मेरे चाचा का लड़का रोहित जो कुरुक्षेत्र में ही काम करता है। वह घर पर आया और मेरी माता के साथ पैसों को लेकर लड़ाई- झगड़ा करने लगा। उस समय बहन राजकुमारी मौके पर ही थी लेकिन थोड़ी देर बाद वह अपने काम पर चली गई। शोर शराबा सुनकर जब पड़ोसी सुभाष घर के अंदर जा रहे थे तभी रोहित वहां से फरार हो गया। उसे भागता देख उन्हें शक हुआ तो वे घर के अंदर चले गए। वहां पर देखा कि मेरी माता कमलेश देवी की मौत हो चुकी है। जिसके बाद उन्होंने तुरंत सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर आरोपी रोहित को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि आरोपी ने महिला के सिर पर डंडे से वार किया, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


जांच की जा रही है
सदर थाना प्रभारी दिपेंद्र राणा ने बताया कि रविवार देर रात्रि सेक्टर-5 के एक मकान में महिला की हत्या की सूचना मिली थी। जिसके साथ ही पुलिस मौके पर पहुंची थी, जहां महिला का शव मिला। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed