{"_id":"58fa53f14f1c1b677e8b4596","slug":"stolen-gate-lock-broke-rupees-jewellers-stolen-police-kurukshetra","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरवाजे का ताला तोड़ नगदी और जेवरात चोरी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दरवाजे का ताला तोड़ नगदी और जेवरात चोरी
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला
Updated Sat, 22 Apr 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
forensic team collect facts.
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वीरवार देर रात चोरों ने जनस्वास्थ्य विभाग के ट्यूबवेल नंबर 7 के क्वार्टर में रह रहे ट्यूबवेल आपरेटर प्रवीन कुमार के घर को निशाना बनाया और करीब 5 तोले सोना, 7 तोले चांदी के जेवरात और लगभग 20 हजार की नकदी चुरा कर ले गए। पुलिस में दी शिकायत में प्रवीन कुमार ने कहा कि क्वार्टर में उनको दो कमरों का घर मिला हुआ है। वीरवार रात को वह अपने परिजनों के साथ एक कमरे में सोए हुए थे और दूसरे कमरे को ताला लगाया हुआ था।
विज्ञापन
शिकायतकर्ता ने कहा कि रात के साढ़े 12 बजे उनकी पत्नी सुमन शौच के लिए उठी थी तो उस समय सब ठीक-ठाक था। लेकिन तड़के जब 3 बजे के करीब उन्होंने गेट खुलने की आवाज सुनी। जिस पर उन्होंने शोर मचाया और पड़ोसियों को फोन पर कर मौके पर बुलाया। शिकायतकर्ता ने कहा कि चोरों ने दीवार फांद कर उनके घर में प्रवेश किया और दूसरे कमरे के ताले को तोड़कर अलमारियों में रखे सोने व चांदी के जेवरात व नकदी चुरा कर ले गए।
विज्ञापन
शिकायतकर्ता ने कहा कि इस वारदात की सूचना तुरंत पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया। फोरेंसिक टीम के इंस्पेक्टर अशेाक वर्मा व उनकी टीम ने आवश्यक तथ्य जुटाए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन