{"_id":"8e46c48d86d5717ff76d23e90948b628","slug":"son-killed-his-father-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटे ने ही की थी किसान की हत्या ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेटे ने ही की थी किसान की हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला/ कुरुक्षेत्र
Updated Mon, 16 Nov 2015 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना सदर के गांव मुनियारपुर में किसान की हत्या की साजिश उसके ही बेटे ने रची थी। उसने अपने नौकर के साथ मिलकर दिवाली की रात अपने पिता की कस्सी मार कर हत्या कर दी थी।
बेटे ने पूछताछ में खुलासा किया कि पिता शराब पीकर पूरे परिवार को तंग करता था। इसलिए उसने उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पुत्र और उसके सहयोगी नौकर को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया।
वहां से दोनों को एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। इस मामले को सुलझाने के लिए एसपी सिमरदीप सिंह ने जांच के लिए डीएसपी रमेश गुलिया की देखरेख में टीमों को गठन किया था।
विज्ञापन
जांच के दौरान प्रबंधक थाना सदर थानेसर, एएसआई सुभाष चंद और हवलदार शमशेर सिंह की पुलिस टीम ने दो आरोपियों हैप्पी उर्फ काला पुत्र कृष्ण कुमार निवासी मथाना और उसके नौकर राजेंद्र कुमार उर्फ काला निवासी गढ़ी रामकौर जिला मुज्जफरनगर यूपी को गिरफ्तार किया है।
पिता शराब पीकर करता था तंग
डीएसपी रमेश गुलिया ने बताया कि पूछताछ में किसान कृष्ण के बेटे हैप्पी ने बताया कि उसका पिता लंबे समय से शराब का आदी था। शराब के नशे में वह परिवार के लोगों को परेशान करता था। समझाने के बाद भी वह नहीं माना।
इससे तंग आकर उसने अपने पिता को ठिकाने लगाने की ठान ली। उसने अपनी योजना में नौकर राजेंद्र उर्फ काला को भी शामिल कर लिया। दिवाली की रात वह अपने पिता को खेतों में ले गया। वहां उसे खूब शराब पिलाई और उसके बाद उसकी हत्या कर दी।
ये था मामला
दिवाली की रात को मुनियारपुर गांव के खेतों में किसान कृष्ण का शव मिला था। पुलिस के अनुसार वारदात के समय किसान को 50 फीट तक खेत में घसीटा भी गया था।
कृष्ण दीपावली की रात अपने घर पर पूजा करने के बाद गांव मुनियारपुर में अपने खेतों पर गया था। वीरवार सुबह साढ़े पांच बजे मजदूरों ने उसका शव देखा। उसकी छाती, सिर, गर्दन आदि जगहों पर चोट के निशान थे। थाना सदर पुलिस ने मृतक के भाई राजेंद्र सिंह उर्फ राजू के बयान पर केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी।