फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Robbed at gun point in two place of Dharmnagri

धर्मनगरी में गन प्वाइंट पर दो जगह लूट

Fri, 21 Aug 2015 11:58 PM IST
कुुुरुक्ष्ाेत्र/अमर उजाला ब्यूरो
कुुुरुक्ष्ाेत्र/अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 21 Aug 2015 11:58 PM IST
विज्ञापन
जिले में देर रात दो अलग-अलग स्थानों पर कार सवार बदमाशों ने गन प्वाइंट पर लूट की दो वारदातों को अंजाम दिया।
विज्ञापन


पुलिस का मानना है कि इन दोनों वारदातों के पीछे एक ही गिरोह है। क्योंकि इसके बाद दोनों बदमाश करनाल के निगदू क्षेत्र में प्रवेश कर गए और वहां भी लूट की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए।

बदमाशों ने पहले कुरुक्षेत्र की अनाज मंडी गेट के पास किरयाने की दुकान और दूसरी वारदात में गन प्वाइंट पर शराब ठेके के कारिंदे से नकदी लूट कर फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामलों में जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन


वारदात नंबर एक
किरयाने का सामान लिया और फरार

कार सवार बदमाशों ने पहली वारदात कुरुक्षेत्र की अनाज मंडी गेट पर स्थित एक करियाना थोक विक्रेता की दुकान पर अंजाम दी।

बदमाशों ने इस दौरान दुकान से हजारों रुपये का सामान पैक कराया और जाते हुए पिस्तौल दिखाकर बिना पैसा दिए वहां से फरार हो गए। पुलिस को दी शिकायत में तरसेम लाल निवासी डीएन कॉलोनी ने बताया कि उनकी नई अनाज मंडी कुरुक्षेत्र गेट के सामने किरयाने की दुकान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीरवार की रात को करीब 09.15 बजे मैं व मेरा लड़का दिनेश दुकान पर बैठे थे। उसी समय दो युवक जिनकी आयु करीब 24/25 वर्ष थी, वे दुकान पर आए। उन्होंने दुकान से बादाम, काजू, खोया आदि  की खरीद की और उसके बाद सामान उठाकर चलने लगे। इस पर मैंने उन्हें रोक कर पैसा देने के लिए कहा तो उन्होंने पिस्तौल दिखाई और जान से मारने की धमकी देते हुए कुछ दूरी पर बिना नंबर की खड़ी कार में सामान लेकर फरार हो गए।

गन प्वाइंट पर लूटा ठेका
इसके बाद बदमाशों ने अगली वारदात हथीरा स्थित शराब के अड्डे पर अंजाम दी। पुलिस को दी शिकायत में सतीश कुमार निवासी कारसा डोड थाना बुटाना जिला करनाल ने बताया कि वह हथीरा स्थित ठेका शराब देसी पर सेल्समैन है।

उसने पुलिस को बताया कि रात में करीब 9.30 बजे शराब ठेके के गेट पर खड़ा था। उसी समय दो लड़के बिना नंबर की एक गाड़ी में आए और शराब की बोतल मांगने लगे। जब मैं शराब की बोतल लेने के लिए ठेका के अंदर गया तो दोनों लड़के मेरे पीछे ठेके में घुस गए। इसके बाद एक लड़के ने पीछे से पकड़ लिया और दूसरे ने कनपटी पर पिस्तौल अड़ा दी।

इसके बाद उन्होंने पैंट की जेब से 9 हजार रुपये तथा गल्ले से करीब 3 हजार रुपये और मोबाइल लूट कर ठेके में बंद कर फरार हो गए। शोर मचाकर किसी राहगीर से ठेके का दरवाजा खुलवाया और बाहर निकल देखा तो मोबाइल वहीं पड़ा हुआ था। थाना केयू पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।


युवक से मिला पिस्तौल
कुरुक्षेत्र। थाना केयू थर्ड गेट के पास नाकाबंदी के दौरान एक युवक से पुलिस ने 32 बोर का रिवाल्वर और 9 कारतूस बरामद किए हैं। आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। मामले के अनुसार थर्ड गेट चौकी इंचार्ज कुलदीप सिह रात्रि गश्त व चेकिंग पर मौजूद थे। इस दौरान नाका थर्ड गेट कुरुक्षेत्र पर ऋषिपाल निवासी निगदू की शक की बिनाह पर तलाशी ली गई। इसके कब्जा से एक रिवाल्वर 32 बोर व 9 कारतूस बरामद हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed