फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   reflactor

रिफलेक्टर के नाम पर अवैध वसूली

Wed, 18 Nov 2015 11:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ कुरुक्षेत्र
ब्यूरो/अमर उजाला/ कुरुक्षेत्र Updated Wed, 18 Nov 2015 11:53 PM IST
विज्ञापन
reflactor
गांव भट्ठमाजरा के पास बुधवार को अंबाला रोड पर कुछ युवकों ने ट्रैफिक
विज्ञापन
पुलिस की टीम की मदद सेे लोगों की गाड़ियों पर रिफ्लेक्टर लगाकर वाहन चालकों से जमकर अवैध वसूली की।

सूचना पर पहुंचे थाना अध्यक्ष योगेश कुमार सभी युवकों को कागजातों के साथ पूछताछ करने के लिए साथ ले गए। ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक पुलिस के सब इंस्पेक्टर धर्म सिंह ने बताया कि उन्हें ट्रैफिक इंचार्ज अजय सिसौदिया नेे इन कर्मचारियों के साथ भेजा है। कागजात दिखाने पर वे कोई भी संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए।

अंबाला रोड पर बुधवार को सुबह से ही 5-7 युवक पुलिस की मदद से आने-जाने वाले वाहनों को रोककर उन पर रिफ्लेक्टर लगा रहे थे और इसके एवज में वाहन चालकों से 200 रुपये वसूल रहे थे। उनके द्वारा दी जा रही रसीद के नीचे न तो कार्बन लगा था और न कोई सरकारी लोगो।

कैश रसीद पर ओबे ट्रैफिक रूल्स रोड सेफ्टी कैंपेन कुरुक्षेत्र लिखा था। बताया जा रहा है कि इन लोगों ने मंगलवार को भी गाड़ियों पर रिफ्लेक्टर लगाए थे और वाहन चालकों से हजारों रुपये ऐंठे थे। इस बारे में सब इंस्पेक्टर धर्म सिंह ने बताया कि उन्हें ट्रैफिक इंचार्ज अजय सिसौदिया ने भेजा है।


जिला ट्रैफिक इंचार्ज अजय सिसौदिया से बात की गई तो उन्होंने बताया कि उन्होंने केवल ट्रैक्टर-ट्रॉली पर ही रिफ्लेक्टर लगाने के लिए कहा था। यदि ये लोग अन्य वाहनों से भी वसूली कर रहे हैं, तो ये गलत है। इसकी जांच करने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

ये कहते है एसएचओ
एसएचओ योगेश कुमार ने बताया कि उनके पास पाए गए सभी कागजातों की फोटोस्टेट कॉपी थी। युवक अपना परमिशन लेटर भी नहीं दिखा पाए। उन्होंने उनके मालिक से फोन पर बात की है। वे जल्द ही कागजात लाकर दिखाएंगे। यदि उनमें कोई कमी पाई गई तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed