फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Police line drugs were destroyed in the presence of IG

पुलिस लाइन में आईजी की मौजूदगी में नष्ट किए नशीले पदार्थ

Thu, 08 Oct 2015 12:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कुरुक्षेत्र
ब्यूरो/अमर उजाला कुरुक्षेत्र Updated Thu, 08 Oct 2015 12:59 AM IST
विज्ञापन
आईजी रेंज हनीफ कुरैशी की मौजूदगी में बुधवार को स्थानीय पुलिस लाइन में लाखों रुपए के नशीले पदार्थों को आग में जलाकर नष्ट किया गया।
विज्ञापन


अदालत से मंजूरी मिलने के बाद पुलिस ने 80 अलग अलग मामलों में नशा तस्करों से बरामद चूरा पोस्त, स्मैक, गांजा, चरस समेत अन्य नशीले पदार्थ को आग के हवाले किया। इसमें 970 किलोग्राम, 101 ग्राम और 435 मि. ग्रा. नशीले पदार्थ शामिल रहे। उक्त सभी 80 मामलों का अदालत फैसला सुना चुकी है।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार यह नशीले पदार्थ 80 फैसला हो चुके मामलों के नशीले पदार्थ थे। इनमें 33 मामलों में 934 किलो 450 ग्राम चूरापोस्त, 29 मामलों मे स्मैक 863 ग्राम 435 मिली ग्राम, 10 मामले चरस 6 किलो 898 ग्राम व 8 मामलों जिला पुलिस द्वारा गांजा 27 किलो 890 ग्राम पकड़ा गया था।
विज्ञापन


इन सभी मामलों में अदालत अपना फैसला सुना चुकी है और अदालत के आदेश पर ही पुलिस ने बुधवार को सारे नशीले पदार्थों को आईजी करनाल रेंज हनीफ कुरैशी समेत एसपी करनाल पंकज नैन, एसपी कुरुक्षेत्र सिमरदीप सिंह, डीएसपी मुख्यालय कृष्ण कुमार, कमलकांत अग्रवाल, कर्ण सिंह वकील, सरपंच गांव पलवल सुभाष चंद, सरपंच गांव बोहली प्रीतम सिंह, रीडर आईजी गुरविन्द्र सिंह, एसआई शिवराज सहित भारी संख्या में पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जन सहयोग मिले तो नशे को कर सकते हैं जड़ से खत्म : कुरैशी
इस अवसर पर आईजी करनाल मंडल करनाल हनीफ कुरैशी ने बताया कि पुलिस नशीले पदार्थों की तस्करी करने वालों के खिलाफ समय-समय पर अभियान चला कर उनको पकड़ती है तथा इसके साथ-2 हरियाणा के साथ लगते राज्यों राजस्थान, पंजाब व यूपी के सीनियर अधिकारियों के साथ बैठक कर तस्करी को रोकने के प्रयास भी करते हैं।


उन्होंने कहा कि भविष्य में भी तस्करों के खिलाफ अभियान चलाकर नशीले पदार्थों की तस्करी को रोकने के लिए हरियाणा पुलिस प्रयासरत है। उन्होंने आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि नशीले पदार्थों की तस्करी को रोकने के लिए आमजन भी पुलिस को सहयोग करे तो प्रदेश से नशीले पदार्थों की तस्करी को जड़ से मिटाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed