फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Police attempted to cross dividers like Naka, poles, clashed car, kurushetra

पुलिस नाका देख डिवाइडर क्रास करने का प्रयास, खंभे में भिड़ी कार 

Sat, 14 Jan 2017 11:29 PM IST
अमर उजाला/ब्यूरो/कुरुक्षेत्र
अमर उजाला/ब्यूरो/कुरुक्षेत्र Updated Sat, 14 Jan 2017 11:29 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
अंग्रेजी शराब की 600 बोतलों से भरी एक लग्जरी कार पुलिस नाके से चंद कदम पहले डिवाइडर लांघने की फिराक में खंभे में जा भिड़ी, जिसमें सवार दो लोग जख्मी हो गए। यह घटना शुक्रवार देर रात करीब साढ़े 11 बजे हुई। इस दौरान एसपी के आदेश पर जिलेभर में नाइट डोमिनेशन के चलते जगह जगह नाकों पर पुलिस मुस्तैद थी। इस दौरान स्कोडा कार में सवार दो शराब तस्करों को पीपली रोड पूजा स्कूल के सामने पुलिस नाका दिखा। जिसके बाद कार चालक ने कार को डिवाडर पर चढ़ाकर उल्टी दिशा में मोड़ दी। डिवाइडर पर चढ़ने के बाद कार बिजली के खंभे में जा टकराई जिससे खंभा नीचे जा गिरा। जिससे कार में सवार दो लोग गांव कलसोरा वासी राहुल पुत्र सुभाष और मोहित जख्मी हो गए।
घटना के बाद नाके पर खड़े पुलिस के सिपाही घटनास्थल पर आए और घायलों पर एलएनजेपी अस्पताल में दाखिल करवाया। अस्पताल पर आते ही मोहित पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस ने जब कार की तलाशी लो तो उसमें से 50 पेटी गोवा मार्का अंग्रेजी शराब बरामद हुई। आईओ एसआई प्रेम सिंह ने कार से 50 पेटियों में 600 बोतल शराब बरामद हुई है। आरोपी राहुल से पूछताछ जारी है, आरोपी के मुताबिक घटना के समय कार में मोहित नाम का एक और युवक था। जो पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। मामले में केस दर्ज कर लिया गया है।  
विज्ञापन

डीजीपी के आदेश पर चेकिंग अभियान        
डीजीपी के आदेश पर एसपी ने अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए नाइट डोमिनेशन के तहत शुक्रवार को जिलेभर में नाके लगाकर चेकिंग अभियान चलाया। एसपी अभिषेक गर्ग की देखरेख में जिले में शुक्रवार रात 10 बजे से सुबह 4 बजे तक चेकिंग अभियान चला, जिसमें एसपी सहित सभी डीएसपी, एसएचओ, चौकी इंचार्ज, सीआईए की टीमें शामिल रही। जिले में कुल 36 पुलिस नाके लगाए गए तथा 30 मोटर साइकिल राइडरो के साथ साथ 29 पीसीआर, 10 पैदल गश्त पार्टी के साथ अन्य वाहनों को भी गश्त/चेकिंग पर लगाया गया था।       1900 वाहन चेक, 6 इंपाउंड, 859 शराब की बोतलें बरामद
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी अभिषेक गर्ग ने बताया कि रात के समय चेकिंग के दौरान लगभग 1900 वाहनों को चेक किया। इनमें 457 दो पहिया वाहन, 715 फोर व्हीलर, 367 छोटे वाहन तथा 361 भारी वाहनों को चेक किया गया। इस चेकिंग के दौरान 155 चालान काटे गए तथा 8 वाहनों को जब्त किया गया व कुल 6 मामले दर्ज किये गये। जिला पुलिस द्वारा 6 आरोपियों को आबकारी अधिनियम के तहत काबू करके आरोपियों से 859 बोतल शराब बरामद की गई तथा पशु तस्करों से 33 पशु मुक्त करवाये गये। अभियान के दौरान 152 सार्वजनिक स्थानों चेक कर 124 अजनबी लोगों से पूछताछ की गई तथा 4 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया।       
यहां हुई छापामारी 
शुक्रवार को पुलिस ने अलग अलग स्थानों से 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से 42 बोतल शराब व एक आरोपी को अवैध शराब की भट्ठी चलाते हुए काबू किया है। पुलिस ने मौके से 400 किलो लाहन बरामद किया। अंचला चौक वासी शुभम को थानेसर के अहलूवालिया चौक से 10 बोतल शराब देसी व 5 बोतल शराब अंग्रेजी, गांधी नगर वासी नीरज को कालडा पार्क मोहन नगर से 8 बोतल, फौजी कालोनी वासी जसवंत को परशुराम चौक से 12 बोतल, राकेश कुमार वासी शांति नगर थानेसर को केयू थर्ड गेट के निक 7 बोतल, पिहोवा वासी सुरजीत सिंह को शराब बनाने की भट्ठी के साथ काबू किया है। पुलिस ने मौके से 400 किलो लाहन बरामद भी की है।     

पुलिस वालों के लिए एसपी अपनी गाड़ी में लेकर आए चाय
कड़ाके की ठंड व शीतलहर के बीच नाको पर तैनात पुलिस कर्मियों को एसपी अभिषेक गर्ग ने चाय पिलाई। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि रात्रि डोमिनेशन के तहत नाकाबंदी ड्यूटियों को चेक करने निकले एसपी अभिषेक गर्ग ने ड्यूटी पर तैनात सभी कर्मचारियों को गर्म चाय पिलाई। एसपी अपनी गाड़ी में चाय की दो कैन लेकर आये थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed