{"_id":"581cd5204f1c1bad31438758","slug":"police-also-evacuated-30-hours-later-the-cia-engaged-in-investigation-teams-kurukshetra","type":"story","status":"publish","title_hn":"30 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली, सीआईए की टीमें जांच में जुटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
30 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली, सीआईए की टीमें जांच में जुटी
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरूक्षेत्र
Updated Sat, 05 Nov 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
पीएनबी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर स्थित पीएनबी शाखा में वीरवार को हुई लूट में सीआईए-1 और 2 की टीमें शुक्रवार को भी दिन भर विभिन्न जगहों पर छापामारी करती रही, लेकिन घटना के 30 घंटे से भी अधिक समय बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली है। हालांकि पुलिस कैथल, अंबाला, यमुनानगर व करनाल सहित आसपास के क्षेत्रों में भी आरोपियों की छानबीन में जुटी रही तो वहां की पुलिस का भी भरपूर सहयोग लिया गया, इसके बावजूद कोई सुराग हाथ नहीं लग पाया। जानकारी के अनुसार पुलिस इस मामले को अंबाला में हुई कार लूट के साथ जोड़ कर दे रही है। बता दें कि पीएनबी की मिर्जापुर शाखा में साढ़े 5 लाख की लूट की घटना के बाद जिले में अलर्ट जारी कर दिया। जिसके चलते शहर के हर चौक पर पुलिस कार, मोटर साइकिल की जांच कर रहे है, इसके बावजूद भी पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगा।
अंबाला में हुई कार लूट से कड़ियां जोड़ रही पुलिस
वीरवार को अंबाला में 4 नकाबपोशों ने दिल्ली-अंबाला नेशनल हाइवे पर एक कार लूट ली। बताया जा रहा है कि इस कार को लूटने वाले युवक भी बैंक शाखा लूटने के आरोपियों की तरह ही दो बाइको पर सवार थे तो उम्र भी उतनी ही लग रही थी। जिसके चलते अब कुरुक्षेत्र पुलिस इस घटना से बैंक शाखा की घटना की कड़ियां जोड़ने का भी प्रयास कर रही है, जिसके लिए अंबाला पुलिस से लगातार संपर्क बनाया जा रहा है।
ये था मामला
वीरवार दोपहर 3 बजकर 19 मिनट पर चार नकाबपोश मिर्जापुर पीएनबी बैंक में घुसे और बैंक में एक ग्राहक को पिस्तौल का बट् मारा और मुख्य खजांची से पैसे लिए बैंक मैनेजर को भी पिस्तौल के दम पर पकड़कर लाकर रूप में भी ले गए और वहां से रुपये लूट कर बाहर आ गए। ये पूरी घटना को अंजाम देकर लूटेरे 3:21 बजे और 39 सेकेंड पर बैंक से फरार हो गए।
विज्ञापन
कैसे अंजाम दिया अंबाला में कार लूटने की घटना को
पुलिस को दी शिकायत में पटियाला कॉलोनी निवासी विकास ढींगरा ने बताया कि वह लाडवा में बतौर मैनेजर कार्यरत है। शाम को अपनी सेफद रंग की ऑल्टो कार में पटियाला लौट रहा था। सुंदरनगर में बहन के घर जाने के लिए जीजा रामकुमार के साथ योजना बना ही रहे थे कि तभी एक बाइक आकर रुकी और बाइक सवार ने अंबाला सिटी का रास्ता पूछा। इसी दौरान एक युवक ने कार की चाबी निकाल ली और दूसरे युवक ने पिस्तौल निकालकर तान दी। युवकों ने अपने साथियों को भी आवाज देकर बुलाया तभी एक बाइक पर सवार दो बंदूकधारी आएं और धमकाने लगे। जिसके बाद ये युवक कार लेकर फरार हो गए।
तलाश जारी है जल्दी ही आरोपी गिरफ्त में होंगे
एसपी सिमरदीप सिंह ने बताया कि सीआईए 1 और 2 इस मामले की जांच कर रही है। जिले की पूरी पुलिस हाई अलर्ट पर आस पास के जिलों ने भी संपर्क किया जा रहा है। रात भर वाहनों की जांच की गई तो दिन भर भी पुलिस पूरी सतर्कता से जुटी रही। लेकिन बैंक लूटने के आरोपियों का सुराग अभी नहीं लग पाया है। पुलिस की टीमें जल्द ही आरोपियों को काबू कर लेगी।