{"_id":"9d2cfeee809b7e2e401f3226ec58e13a","slug":"on-all-fours-sixes-seemed-speculative-seven-arrested-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर चौके छक्के पर लग रहा था सट्टा, सात गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हर चौके छक्के पर लग रहा था सट्टा, सात गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला,कुरुक्षेत्र
Updated Mon, 26 Oct 2015 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच चल रहे क्रिकेट मैच पर शहर के एक निजी होटल में बैठकर सट्टा लगा रहे 7 लोगों और होटल मालिक को पुलिस ने काबू कर लिया। गुप्त सूचना के आधार पर सीआईए-1 की टीम ने होटल में छापामारी की। इस दौरान उनके कब्जे से 18 मोबाइल और अन्य सामान बरामद किया है।
विज्ञापन
आरोपियों के कब्जे से पुलिस टीम ने मौके पर ही डायरियां भी बरामद की हैं जिनमें सट्टा लगाने वालों के मोबाइल नंबर और हिसाब लिखा हुआ है। शाम के समय हुई कार्रवाई से हड़कंप मच गया है। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करने की कार्रवाई में देर शाम तक पुलिस जुटी हुई थी। गिरफ्तार किए आरोपी करनाल जिले के निवासी हैं।
विज्ञापन
मामले के अनुसार सीआईए-1 की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि मैच के दौरान सट्टेबाजी का खेल काफी तेजी से चल रहा है। टीम को सूचना मिली कि श्रद्धानंद चौक स्थित एक निजी होटल में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच मैच पर सट्टा लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही सीआईए-1 प्रभारी दीपेंद्र सिंह ने टीम का गठन किया और शहर के होटल में छापामारी की। सादी वर्दी में पुलिस कर्मियों को देखकर पहले तो कोई कुछ समझ नहीं पाया, लेकिन जब पता लगा तो होटल में भगदड़ मच गई। लेकिन, तब तक पुलिस कर्मी उस कमरे में पहुंच गए जहां आरोपी सट्टा लगाने का खेल कर रहे थे। पुलिस ने मौके पर ही 7 लोगों को काबू कर लिया।
हर बॉल पर सट्टा
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 18 मोबाइल फोन, एलसीडी और काफी संख्या में डायरी बरामद की हैं। हालत ये थे कि प्रत्येक बॉल पर सट्टा लगाया जा रहा था। पुलिस ने मौके से जो डायरी बरामद की हैं उनमें सट्टा लगाने वालों के मोबाइल नंबर और धनराशि लिखी हुई है। सूत्रों के अनुसार मैच पर लाखों रुपये का सट्टा लगाया जा चुका था, लेकिन ऐन वक्त पर पुलिस ने रेड कर सट्टा कारोबारियों को काबू कर लिया। गिरफ्तार किए गए सभी आरोपी करनाल जिले के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस ने मौके पर ही होटल संचालक को भी गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ देर शाम तक मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई जारी थी।
सट्टा लगाते हुए गिरफ्तार किए आरोपी
सीआईए प्रभारी दीपेंद्र सिंह ने बताया कि भारत और दक्षिण अफ्रिका के बीच चल रहे मैच पर सट्टा लगाने के आरोप में गिरफ्तार आरोपी करनाल के हैं। इनमें राजन निवासी अर्जुन गेट, कुमार गौरव निवासी सुभाष गेट, हरीश चंद निवासी अशोक नगर, अजय निवासी अशोक नगर मेरठ रोड, राहुल निवासी कृष्णा नगर, सुमित निवासी जाटू मोहल्ला और दिनेश निवासी अशोक नगर करनाल शामिल हैं। इसके अलावा होटल मालिक सूर्यदेव निवासी मोहन नगर को भी गिरफ्तार किया है।
वर्जन ...
कुरुक्षेत्र के एक होटल में साउथ अफ्रीका और इंडिया क्रिकेट मैच पर सट्टा लगाते सात लोगों को काबू कर उनके पास से 18 मोबाइल, एलसीडी और सट्टे के हिसाब-किताब के कागजात बरामद किए हैं। पकड़े गए सभी आरोपी करनाल जिला से संबंधित हैं, इसके अलावा होटल मालिक भी गिरफ्तार किया गया है।
दीपेंद्र सिंह, प्रभारी, सीआईए-1, कुरुक्षेत्र।