फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Notice again the action of first refusal to loot, Kurukshetra

पहले लूट की सूचना फिर कार्रवाई से इनकार

Sun, 03 Jul 2016 01:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरूक्षेत्र
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरूक्षेत्र Updated Sun, 03 Jul 2016 01:28 AM IST
विज्ञापन
Notice again the action of first refusal to loot, Kurukshetra
किरयाणा की दुकान पर जांच करती पुलिस। - फोटो : Amar Ujala
हत्या की गुत्थी सुलझाकर राहत की सांस ले रही पुलिस को किराणा व्यापारी से लूट की सूचना ने हिला कर रख दिया। सूचना पर पुलिस जब व्यापारी की दुकान पर पहुंची तब व्यापारी ने पहले तो पांच हजार रुपये लूट की बात कही, लेकिन बाद में किसी कार्रवाई से ही इनकार कर दिया। ऐसे में पुलिस अधिकारियों ने व्यापारी पर नाराजगी भी जाहिर की।
विज्ञापन


साथ ही उसे कार्रवाई करने के लिए प्रोत्साहित भी किया लेकिन व्यापारी ने इनकार कर दिया। इधर पुलिस ने लूट की सूचना मिलते ही शहर भर में नाकेबंदी तक करवा दी थी। व्यापारी के मुकर जाने के बाद पुलिस की सारी मेहनत बेकार हो गई।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शनिवार करीब पांच बजे शहर के गौशाला मार्केट में स्थित एकता किराणा दुकान से लूट की सूचना पुलिस को मिली। सूचना मिलते ही कंट्रोल रूम ने सभी पुलिस चौकियों और थानों को अलर्ट भी कर दिया। शहर में जगह जगह नाकेबंदी कर दी गई। इधर सीआईए वन प्रभारी दीपेंद्र सिंह, सीआईए टू से राकेश और कृष्णा गेट चौकी से एचएसओ नसीब सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी भी गौशाला मार्केट पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां अच्छी खासी भीड़ जमा थी। पुलिस ने किराणा दुकान मालिक से घटना की जानकारी ली। पहले तो किराणा व्यापारी ने पांच हजार रुपये लूट अज्ञात युवक द्वारा लूटने की बात कही। लेकिन बाद में कार्रवाई से इनकार कर दिया। ऐसे में पुलिस कर्मियों से उसे समझाया भी कि यदि घटना हुई है तो उसकी रिपोर्ट दर्ज करा दो ताकि आरोपी को पकड़ा जा सके। लाख समझाइस के बाद भी जब व्यापारी नहीं माना तो पुलिसकर्मियों की मशक्कत पर पानी फिर गया। पुलिसकर्मी ने व्यापारी पर नाराजगी भी जाहिर की।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed