फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   misbehave with doctor & staff

बेड न मिलने पर चिकित्सक व स्टाफ के साथ बदमिजाजी

Tue, 03 Nov 2015 12:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ कुरुक्षेत्र
ब्यूरो/अमर उजाला/ कुरुक्षेत्र Updated Tue, 03 Nov 2015 12:38 AM IST
विज्ञापन
misbehave with doctor & staff

एलएनजेपी सिविल अस्पताल में रविवार देर रात एक मरीज और उसके अटेंडेंट ने जमकर हंगामा मचाया। अस्पताल के चिकित्सकों ने दोनों पर बेड न मिलने पर झगड़ने और बदतमीजी करने का आरोप लगाया है। मामला बिगड़ते देख अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को बुला लिया।

विज्ञापन


इसके बाद ही मामला शांत हुआ। अस्पताल प्रशासन ने आरोपी मरीज के खिलाफ लिखित शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


डॉ. आरके मेहला रविवार देर रात एलएनजेपी अस्पताल के पुरुष वार्ड में बने डेंगू वार्ड में मरीजों को देखने आए थे। उसी दौरान एक मरीज ने नर्स के साथ बहस शुरू कर दी। डॉ. मेहला के अनुसार स्टाफ नर्स ने उन्हें बताया कि मरीज अलग से बेड मांग कर रहा है, लेकिन वार्ड में कोई बेड खाली नहीं है। इस पर उन्होंने मरीज को समझाने का प्रयास किया। उन्होंने मरीज को बताया कि वार्ड में बेड खाली नहीं है। तुम चाहो तो आपातकालीन विभाग में बेड खाली हैं, वहां चले जाओ। इस पर मरीज और उसके अटेंडेंट ने बदतमीजी शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी ने उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी झगड़े पर उतारु हो गए। स्वयं को किसी मंत्री का नजदीकी बताते हुए धौंस जमाने लगा। उन्होंने इकी जानकारी एलएनजेपी अस्पताल के आरएमओ डॉ. एसएस अरोड़ा को दी। 


नशे में था आरोपी

डॉ. मेहला ने आरोप लगाया कि मरीज नशे में धुत था और कुछ सुनने को तैयार नहीं था। पुलिस के सामने भी मरीज अभद्र व्यवहार करता रहा। उन्होंने इसकी लिखित शिकायत अस्पताल प्रशासन को दी है।


चिकित्सक और स्टाफ के साथ अभद्र व्यवहार करने वाले मरीज के खिलाफ पुलिस मेें शिकायत दी है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

डॉ. मुकेश, एमएस  एलएनजेपी अस्पताल 



गांव दयाल पुर निवासी रणजीत सिंह ने रविवार को चिकित्सक और स्टाफ के साथ अभद्र व्यवहार करने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है। प्राथमिक जांच में पता चला है कि रणजीत सिंह एनआईटी मेें कार्यरत है।

कुलदीप, थर्ड गेट चौकी प्रभारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed