फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Minister of Education Forgot dignity of words : Swaran Singh

शब्दों की मर्यादा भूल गए शिक्षा मंत्री : स्वर्ण सिंह

Mon, 15 Jun 2015 12:35 AM IST
कुरुक्ष्ाेत्र/अमर उजाला ब्यूूरो
कुरुक्ष्ाेत्र/अमर उजाला ब्यूूरो Updated Mon, 15 Jun 2015 12:35 AM IST
विज्ञापन
पिहोवा। शिक्षा मंत्री राम बिलास शर्मा द्वारा असंध के सिख विधायक बख्शीश सिंह पर की गई टिप्पणी का मामला तूल पकड़ने लगा है। शिक्षा मंत्री के शब्दों से नाराज सिखों की बैठक गुरुद्वारा बाऊली साहिब में एसएसजीपीसी सदस्य बलवंत सिंह फौजी व लोकल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष स्वर्ण सिंह वडै़च की अध्यक्षता में हुई।
विज्ञापन


स्वर्ण सिंह ने कहा कि मंत्री द्वारा सिख विधायक बख्शीश सिंह की दाढ़ी को लेकर किए गए कटाक्ष से पूरे सिख समाज की भावनाएं आहत हुई हैं। बनवास काट रहे रामबिलास शर्मा को अचानक मिली सत्ता उन्हें रास नहीं आ रही। मंत्री पद पाकर शर्मा अति उत्साहित हो गए हैं। इसीलिए वे शब्दों की गरिमा और मर्यादा को भूल गए हैं।
विज्ञापन



बलवंत सिंह फौजी ने कहा कि सिखों की दाढ़ी व केश गुरु गोबिंद सिंह की दी गई सौगात है और इन केशों की रक्षा के लिए गुरु साहिबान ने अपने पूरे परिवार की कुर्बानी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिखों ने कहा कि शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा अपनी टिप्पणी के लिए सिख समाज से सार्वजनिक रूप से माफी मांगे। यदि दो दिन में उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो प्रदेश भर के सिख शिक्षा मंत्री के खिलाफ मोर्चा खोल देंगे और उनके खिलाफ सड़क पर उतर कर धरना प्रदर्शन किया जाएगा।


बैठक में कर्णजीत चट्ठा, महिंद्र सिंह चीमा, महिंद्र सिंह वडै़च, रघबीर सिंह चट्ठा, बलदेव सिंह, परमजीत सिंह, हरभजन सिंह, कैप्टन रणजीत सिंह, चंचल सिंह व जगबीर सिंह सहित अनेक सिख नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed