फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Mastermind kidneeper arrest with his friends

मास्टरमाइंड अपहर्ता साथी सहित गिरफ्तार

Tue, 24 Nov 2015 12:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ कुरुक्षेत्र
ब्यूरो/अमर उजाला/ कुरुक्षेत्र Updated Tue, 24 Nov 2015 12:55 AM IST
विज्ञापन
Mastermind kidneeper arrest with his friends
शहर के प्रमुख व्यवसायी और उद्योगपति के बेटे आदित्य सिंगला का अपहरण कर
विज्ञापन
चार करोड़ रुपये की फिरौती मांगने के आरोपी इनामी अनिल मित्तल को पुलिस ने उसके दो सहयोगियों के साथ काबू कर लिया।

तीनों पर पुलिस विभाग ने 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। सभी को करनाल के मेरठ रोड से रविवार देर पकड़ गया है। अदालत ने तीनों आरोपियों को आठ दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। इनके सहित पांच आरोपी अब तक इस मामले में पकड़े जा चुके हैं।

एसपी सिमरदीप सिंह ने सोमवार को आयोजित पत्रकारवार्ता में बताया कि व्यापारी के बेटे आदित्य के अपहरण की साजिश रचने के आरोप में गिरोह के दो सदस्य कमल सैनी निवासी शांतिनगर कुरुक्षेत्र और बलवंत उर्फ बाबी निवासी अमीन को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

इन दोनों से पूछताछ के बाद गिरोह के सदस्यों की जानकारी मिल गई थी। अपहरण कांड का मास्टरमाइंड अनिल मित्तल निवासी सेक्टर-6 करनाल था। उसकरा सहयोग अमरगढ़ गांव निवासी सुखबीर सिंह उर्फ काला और बलबीर सिंह उर्फ बुगला निवासी गांव जाणी, जिला करनाल ने किया था। इन पर पुलिस ने 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।


पुलिस को रविवार रात सूचना मिली कि तीनों आरोपी करनाल पहुंचने वाले हैं। सूचना के आधार पर रविवार रात करीब नौ बजे करनाल में मेरठ रोड पर बस से उतरे तो पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। पुलिस ने गिरोह के सरगना अनिल मित्तल, उसके दोनों सहयोगी सुखबीर उर्फ काला और बलबीर उर्फ बुगला को सोमवार को अदालत में पेश किया। पुलिस के तर्क स्वीकार करते हुए अदालत ने तीनों का आठ दिन का रिमांड मंजूर लिया।

टीम को दी एसपी ने बधाई
एसपी सिमरदीप सिंह ने पुलिस टीम के सदस्य डीएसपी कृष्ण कुमार, शहर थाना निरीक्षक रामकुमार, सीआईए पुलिस अधिकारी अमन  कुमार, दिपेंद्र सिंह, सुभाष चंद, पवन कुमार आदि को गिरोह के सदस्यों को पकड़ने और फिरौती की रकम बरामद करने के लिए बधाई दी।

कर्ज उतारने के लिए मांगी फिरौती
एसपी सिमरदीप सिंह ने बताया कि पांचों आरोपियों ने पहली बार किसी बड़ी वारदात को अंजाम दिया। इन लोगों ने मार्केट से पैसा उधार लिया हुआ था। ये सट्टे  बाजार में उस पैसे को गंवा चुके थे। पैसे के लालच मेें पांचों लोगों ने अपहरण कर फिरौती मांगने की योजना बनाई।


ये है मामला
व्यापारी जयभगवान सिंगला के बेटे आदित्य सिंगला का कुछ बदमाशों ने 23 अगस्त की रात को घर के बाहर से अपहरण कर लिया था। बदमाशों ने चार करोड़ रुपये की फिरौती की मांग की थी। 24 अगस्त को जयभगवान सिंगला ने थाना शहर में फिरौती मांगने का केस दर्ज कराया था।

मामला दो करोड़ रुपये में फाइनल हो गया था। तय कार्यक्रम के तहत जयभगवान सिंगला पैसा लेकर गए और अपहर्ता पैसे लेकर भाग गए। उन्होंने आदित्य को करनाल में छोड़ दिया था। बाद में खुलासा हुआ कि बदमाशों ने तीन दिन तक आदित्य को करनाल के सेक्टर-5 की एक कोठी में रखा था। पुलिस ने अपहर्ताओं से एक करोड़ 74 लाख 36 हजार रुपये की राशि भी बरामद कर  ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed