फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   legligence of driver

ड्राइवर ने की लापरवाही , बड़ा हादसा टला

Tue, 01 Sep 2015 01:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,कुरुक्षेत्र
ब्यूरो/अमर उजाला,कुरुक्षेत्र Updated Tue, 01 Sep 2015 01:02 AM IST
विज्ञापन

कस्बे में सोमवार को चालक की लापरवाही से एक दर्जन स्कूली बच्चों की जान पर बन आई। लाडवा के एक निजी स्कूल की वैन के बिना चालक के ही सड़क पर दौड़ पड़ी। वैन एक दुकान में घुसने के बाद ही रुकी। घटना के समय स्कूल वैन में एक दर्जन बच्चे व एक अध्यापिका सवार थी। इस दौरान मौके पर चीख पुकार मच गई और बच्चे रोने लगे।

विज्ञापन


निजी स्कूल की एक वैन सोमवार सुबह विद्यार्थियों को लेकर स्कूल के लिए जा रही थी। वैन का चालक स्कूल जाते समय रास्ते में पुराने थाने के पीछे पालिका कांपलेक्स के पास की कॉलोनी से गुजर रहा था। वहां पहुंचकर चालक ने वैन को स्टार्ट छोड़ दिया और बिना हैंड ब्रेक लगाए किसी काम से उतर कर चला गया। चालक के उतरने के कुछ देर बाद वैन वैन अपने आप ही चल दी।
विज्ञापन


यह देख वैन में बैठी अध्यापिका सहायता के लिए चिल्लाने लगी। दूसरी तरफ बच्चे डर के मारे जोर-जोर से रोने लगे। वैन को दौड़ता देख अध्यापिका ने वैन से छलांग लगा दी। अध्यापिका के चीखने और बच्चों के रोने की आवाज सुनकर जब तक ड्राइवर बाहर आया, तब तक वैन सड़क पर खड़ी एक स्कार्पियो को टक्कर मारकर एक दुकान में घुस गई। वैन की टक्कर से दुकान के काउंटर के शीशे टूट गएऔर दुकानदार भी चोटिल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वैन चालू छोड़ गया था चालक: दुकानदार
दुकानदार वीरेंद्र सिंगला और उनके पुत्र अनूप सिंगला ने बताया कि वैन का चालक जिस जगह पर वैन स्टार्ट छोड़कर चला गया था, वहां से तीखा ढलान शुरू हो जाता है। यदि वैन दुकान में न घुसकर ढलान पर पलट जाती, तो बच्चों को गंभीर चोटें लग सकती थीं।


नहीं किया था रंग
हादसे का शिकार हुई वैन सफेद रंग की घटाटा मैजिक थी। इस पर न तो शिक्षा विभाग के नियमानुसार रंग किया गया था और न ही उस पर किसी स्कूल का नाम लिखा था। आसपास के लोगों ने बताया कि ड्राइवर भी स्कूल का नाम बताने में आनाकानी कर रहा था। इस बारे में न तो किसी ने पुलिस से शिकायत की है और न ही खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में शिकायत दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed