फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Kurukshetra: Three case registered of money cheating on the name of sending abroad

Kurukshetra: शहर में फैल रहा कबूतरबाजी का मकड़जाल, साढ़े 72 लाख ठगे, फर्जी वीजा थमाए

Sun, 30 Jun 2024 10:58 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 30 Jun 2024 10:58 PM IST
सार

एक ही दिन में तीन मुकदमे दर्ज हुए हैं। पुलिस मामलों की छानबीन कर रही है। आरोपियों ने पूरी रकम वसूल कर तीनों को फर्जी वीजा थमाए हैं। 

विज्ञापन
Kurukshetra: Three case registered of money cheating on the name of sending abroad
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Istock

विस्तार

हरियाणा के कुरुक्षेत्र शहर में कबूतरबाजी का मकड़जाल फैलता ही जा रहा है। कबूतरबाज न सिर्फ लोगों की खून-पसीने की कमाई पर डाका डाल रहे हैं बल्कि उनकी जान तक को दांव पर लगा रहे हैं। पुलिस ने एक ही दिन में विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी करने के तीन मुकदमे दर्ज किए हैं। फर्जी वीजा देकर तो कहीं स्टडी वीजा के नाम पर कबूतरबाजों ने लाखों रुपये की ठगी कर ली। इन मामले में कबूतरबाजों ने साढ़े 72 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर ली।

विज्ञापन


थाना शहर थानेसर में अंकुश सैनी निवासी अजरानी ने बताया कि उसने पिछले साल दो अप्रैल को ऑस्ट्रेलिया जाने के लिए वर्क परमिट पर नीरज सैनी उर्फ नीरू व जसप्रीत से फाइल लगवाई थी। सात अक्तूबर को आरोपियों ने ऑस्ट्रेलिया का वर्क परमिट वीजा दिया था। इससे पहले उसने 10 सितंबर तक पूरी रकम 25 लाख रुपये उसको थमा दी थी।
विज्ञापन


आरोपियों ने उसे थाईलैंड की टिकट दी और वहां से दो दिन के बाद ऑस्ट्रेलिया की टिकट देने का आश्वासन दिया, मगर आरोपियों ने उसे एक महीने तक थाईलैंड में रोक कर रखा। उसके बाद उन्होंने उसे वियतनाम और फिर मोरक्को भेज दिया था। इस दौरान आरोपी उसे बार-बार ऑस्ट्रेलिया भेजने का झांसा देते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोरक्को में उसके साथ कुछ और लोग भी थे, जिनमें से एक व्यक्ति को रात के समय किडनैप करवा दिया। वे वहां से बड़ी मुश्किल से अपनी जान बचाकर भाग आए। बाद में वह इमरजेंसी सर्टिफिकेट पर भारत लौटा। यहां आकर उसे पता चला कि ये सभी वीजा नकली थे। पुलिस ने शिकायत पर नीरज सैनी उर्फ नीरू, सुलखन मसीह उर्फ अजय कुमार व गुरजिंद्र सिंह उर्फ जसप्रीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

इसी थाने में अभिनव चौहान निवासी अमीन ने बताया कि मनदीप और रंजना ने उसे 25 लाख रुपये में इंग्लैंड भेजने का आश्वासन दिया था, जिसमें तीन किस्त में रुपये देने थे। उनकी बातों में आकर उसने अग्रिम राशि के तौर पर 10 लाख रुपये दिए थे। आरोपियों ने उससे कुल साढ़े 20 लाख रुपये लेकर इंग्लैंड का वीजा दिया।

मार्च में आरोपियों ने उसे इंग्लैंड भेज दिया, मगर वहां उसे एयरपोर्ट सिक्योरिटी ने पकड़ लिया। जांच करने पर उसका वीजा फर्जी पाया गया। इसलिए उसे 15 दिन के लिए जेल में डाल दिया गया। शिकायत पर पुलिस ने उक्त आरोपी दंपती सहित छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।


महिला अधिकारी से ठगे 27 लाख
थाना कृष्णा गेट में दर्ज शिकायत में सुमन निवासी सोनीपत ने बताया कि वह सोनीपत में जिला शिक्षा मौलिक अधिकारी के रूप में कार्यरत है। उसके बेटे देव को विक्रांत व सिखा निवासी चंडीगढ़ ने जनवरी 2023 में स्टडी बेस पर 30 लाख रुपये में कनाडा भेजने का झांसा दिया था। आरोपी ने उससे करीब 27 लाख रुपये लेकर कनाडा का वीजा दिया। जांच कराने पर पता चला तो वीजा फर्जी पाया गया। आरोपी अपना मकान खाली करके फरार हो गए हैं। शिकायत पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने तीनों मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed