{"_id":"1fc2dadd7070f3fa31da9101452b2319","slug":"kiddnep-married-women-found-in-train-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपह्रत विवाहिता मिली ट्रेन में ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अपह्रत विवाहिता मिली ट्रेन में
ब्यूरो/अमर उजाला/ कुरुक्षेत्र
Updated Sat, 12 Dec 2015 12:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दस दिन पहले अपह्रत हुई विवाहिता ट्रेन में मिली तो जीआरपी के जवान ने उसको ससुराल में पहुंचा दिया। लेकिन महिला के ससुराल वाले उसे मायके छोड़कर फरार हो गए।
विवाहिता को गंभीर हालत में परिजनों ने एलएनजेपी सिविल अस्पताल में दाखिल कराया। चिकित्सकों के अनुसार विवाहिता बोलने की हालत में नहीं है। आरोप है कि विवाहिता को उसका जीजा ही 10 दिन पहले अपहरण कर ले गया था। पुलिस ने जीजा के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया हुआ है।
वीरवार को देर रात पिहोवा के एक गांव निवासी व्यक्ति ने भतीजी को गंभीर हालत में एलएनजेपी सिविल अस्पताल में दाखिल कराया। चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार शुरू कर दिया। विवाहिता के चाचा ने बताया कि उसकी भतीजी का विवाह झांसा के रोहटी गांव में किया था।
विज्ञापन
करीब 10 दिन पहले वह बड़ी बहन से मिलने पति के साथ उसके घर झांसा गई थी। वहां से उसका जीजा रिंकू उन्हें बस स्टैंड छोड़ने आया था, लेकिन बस अड्डे पर पहुंच कर उसके जीजा ने उसके पति को कहा कि वह पर्स भूल आया है इसलिए वह जाकर घर से ले आए। इसके बाद वह महिला को लेकर फरार हो गया। पति ने परिजनों को सूचना दी और थाना झांसा में पत्नी के अपहरण के आरोप में साढ़ूू रिंकू के खिलाफ मामला दर्ज कराया।
वीरवार को महिला जीआरपी को एक ट्रेन में मिली। चिकित्सा अधिकारी डॉ. लवनीश ने बताया कि विवाहिता ने कोई ज्वलनशील अथवा जहरीला पदार्थ निगला है।
एसएचओ के साथ हुई तू तू-मैं मैं
शुक्रवार को देर शाम एसएचओ निर्मल सिंह अस्पताल में पहुंचे। वहां पर परिजनों ने उन्हें मामले का जांच अधिकारी समझा और खरी खोटी सुनाना शुरू कर दिया। परिजनों का आरोप है कि जांच अधिकारी मामले में ढील बरत रहा है। जब उन्हें थाना प्रभारी के बारे में पता लगा तो उन्होंने माफी मांगी और साथ ही आरोपी को जल्द गिरफ्तारी करने की मांग।
महिला के होश में आने के बाद उसके बयान के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। उसे जहरीला पदार्थ किसने दिया अथवा उसने स्वयं लिया इसका खुलासा उसके होश में आने के बाद ही होगा। आरोपी रिंकु की तलाश के लिए टीम का गठन कर दिया गया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-निर्मल सिंह, एसएचओ, थाना झांसा।