{"_id":"223f97575dfe54f05b2e0f00de431037","slug":"in-such-raids-two-pairs-met-in-suspicious-circumstances-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"होटल में छापामारी, संदिग्ध हालत में मिले दो जोड़े ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
होटल में छापामारी, संदिग्ध हालत में मिले दो जोड़े
ब्यूरो/अमर उजाला,कुरुक्षेत्र
Updated Fri, 02 Oct 2015 12:55 AM IST
विज्ञापन
महिलाओं की सुरक्षा के लिए स्थापित महिला थाना पुलिस ने बृहस्पतिवार को शहर के सदानंद चौक स्थित एक निजी होटल में छापामारी की। एकाएक हुई छापामारी से वहां हड़कंप मच गया। हालात ये थे कि होटल के कमरों में जोड़े बैठे हुए थे। पुलिस ने मौके से दो लड़कियों व दो लड़कों को काबू कर लिया और उन्हें अपने साथ ले गई।
विज्ञापन
पुलिस ने दोनों लड़कियों व लड़कों के परिजनों को भी थाना में बुला लिया और काफी देर विचार-विमर्श करने के बाद देर शाम दोनों लड़कियों को उनके परिजनों के हवाले कर दिया, जबकि लड़कों के परिजनों को भी इस पूरे मामले से अवगत करवाते हुए उन्हें सौंप दिया।
विज्ञापन
हुआ यूं कि बृहस्पतिवार को दोपहर के समय सूचना मिली कि छेड़छाड़ का एक आरोपी सदानंद चौक स्थित एक होटल में मौजूद है। सूचना मिलते ही महिला थाना प्रभारी कुसुम लता टीम सहित मौके पर पहुंची और उन्होंने वहां खंगालना शुरू कर दिया। पुलिस को देखते ही वहां अफरातफरी मच गई। पुलिस ने मौके से दो युवकों व दो लड़कियों को संदिग्ध हालत में काबू कर लिया। इसके बाद महिला थाना में ले आईं।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि पुलिस ने दोनों लड़कों व लड़कियों से काफी पूछताछ भी की और मामले को लेकर दोनों लड़कियों के परिजनों को भी थाने में तलब कर लिया। बताया जा रहा है कि दोनों लड़कियां शहर के ही एक कॉलेज में पढ़ती हैं।
वर्जन
एक युवक के खिलाफ लड़कियों से छेड़छाड़ की शिकायत आई हुई थी, उसकी सूचना मिली थी कि वह सदानंद चौक स्थित एक होटल में मौजूद है। जिसके आधार पर छापामार कार्रवाई की गई। युवक को छेड़छाड़ के आरोप में काबू कर लिया है। वहीं जांच के दौरान दो लड़कियां और दो लड़के संदिग्ध हालत में मिले थे। जिन्हें पूछताछ के लिए थाना में लेकर आए थे। उनके परिजनों को बुलाया गया। लड़कियों व उनके परिजनों ने कोई भी कार्रवाई कराने से इनकार कर दिया। लड़कियों व लड़कों को परिजनों के हवाले कर दिया है।
कुसुम लता, एसएचओ, महिला थाना, कुरुक्षेत्र।