फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   gun shoot for land dispute in kurukshetra, 3 injured land dispute kurukshetra, dispute real brother

जमीनी विवाद को लेकर चली गोली, 3 घायल 

Tue, 03 May 2016 12:25 AM IST
कुरुक्षेत्र ब्यूरो/ अमर उजाला
कुरुक्षेत्र ब्यूरो/ अमर उजाला Updated Tue, 03 May 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
gun shoot for land dispute in kurukshetra, 3 injured land dispute kurukshetra, dispute real brother
चली गोलियां - फोटो : demo pic
खंड के गांव खेड़ी दाबदलान में जमीनी विवाद को लेकर सोमवार सायं को दो परिवारों के बीच झगड़ा हो गया और झगड़े में एक परिवार ने दूसरे परिवार के लोगों पर गोली चला दी। गोली लगने से दो सगे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं झगड़े में दूसरे परिवार का भी एक सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गया। सभी घायलों को लाडवा के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां से उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए कुरुक्षेत्र के लोकनायक जय प्रकाश अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही लाडवा थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर कमलदीप राणा पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन


प्रीतपाल ने बताया कि जमीनी विवाद को लेकर उनके भाई के साथ आपसी विवाद चल रहा था। सोमवार सुबह 10 बजे उन्होंने इस संदर्भ में लाडवा में थाने में शिकायत भी दर्ज करवाई थी कि जमीनी विवाद के चलते उसका भाई नरेंद्र कुमार व भतीजा गुरदेव सिंह से उनको व उसके बेटों को जान का खतरा है और उनसे उनका असला लेकर थाने में जमा करवा लिया जाए। जब तक पुलिस कोई कार्यवाही करती उसके भाई नरेंद्र कुमार व उसके भतीजे ने सायं को उनपर जानलेवा हमला बोल दिया और अपने पिता के कहने पर गुरदेव ने मेरे दोनों बेटे चरणजीत व सर्वजीत पर गोलियां चला दी।
विज्ञापन


चरणजीत को गोली गर्दन में लगी तथा सर्वजीत के पेट में गोली लगी हुई है। वहीं झगड़े में नरेंद्र भी गंभीर रूप से घायल हो गया। सभी घायलों को लाडवा के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


समाचार लिखे जाने तक पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई थी। थानाध्यक्ष कमलदीप राणा ने बताया कि गांव खेड़ी दाबदलान में गोली चलने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही वे पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि जमीनी विवाद को लेकर दो सगे भाइयों में झगड़ा हुआ है, जिसमें एक परिवार के दो सदस्य व दूसरे परिवार का एक सदस्य गंभीर रूप से घायल है। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed