फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   farmers lodged in district jail will be released today Due to agitation in Kurukshetra

कुरुक्षेत्र जेल में बंद किसानों को बड़ा झटका: अदालत ने दिया तकनीकी हवाला, जमानत देने से किया इनकार

Wed, 14 Jun 2023 03:30 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 14 Jun 2023 03:30 PM IST
सार

कुरुक्षेत्र जेल में बंद किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी व अन्य किसान नेता आज रिहा नहीं हो सकेंगे। प्रशासन द्वारा सभी कार्रवाई पूरी की किए जाने के बाद अदालत ने तकनीकी हवाला देते हुए आज जमानत देने से इनकार किया है। अब कल सुबह 10:00 बजे रिहा हो सकता है।

विज्ञापन
farmers lodged in district jail will be released today Due to agitation in Kurukshetra
कुरुक्षेत्र जेल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कुरुक्षेत्र में किसान आंदोलन के चलते जिला जेल में बंद नौ किसानों को आज रिहा नहीं किया जाएगा। प्रशासन ने सुबह से ही उन्हें रिहा किए जाने को लेकर प्रक्रिया शुरू कर दी थी। लेकिन प्रशासन द्वारा सभी कार्रवाई पूरी की किए जाने के बाद अदालत ने तकनीकी हवाला देते वह आज जमानत देने से इनकार कर दिया।

विज्ञापन


किसान कल सुबह 10 बजे के पास किए जाएंगे रिहा
अब किसानों को कल सुबह 10:00 बजे रिहा किया जा सकेगा। एमएसपी सूरजमुखी की खरीद को लेकर छह जून को शाहाबाद में किसानों ने हंगामा किया था तो नेशनल हाईवे 44 भी जाम कर दिया था। जिसके बाद पुलिस ने किसानों पर लाठीचार्ज कर जाम खुलवा दिया था तो सात घंटे तक हाईवे जाम रहने से लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन


700 से ज्यादा किसानों पर मामला दर्ज
पुलिस ने किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी के अलावा 700 से ज्यादा किसानों पर मामला भी दर्ज किया था। गुरनाम सिंह राकेश बैस जसवीर मामू माजरा प्रिंस वडैच व अन्य पांच किसानों को गिरफ्तार कर लिया था। अगले ही दिन उन्हें अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया था और फिलहाल यह सभी जेल में बंद है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वागत की तैयारियों में जुटे किसान
12 जून से आंदोलन कर रहे किसानों ने सूरजमुखी की खरीद एमएसपी पर किए जाने के अलावा इन किसानों की जेल से रिहाई की मांग भी की थी। जिसे सरकार ने मंगलवार को देर शाम मान लिया पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र सिंह भूरिया ने जिला उपायुक्त शांतनु शर्मा की मौजूदगी में किसानों के धरना स्थल पर सरकार की ओर से यह मांग माने जाने पर बुधवार शाम तक जेल से किसानों की रिहाई का भरोसा दिया था। जिसके चलते आज इन किसानों को छोड़ दिया जाएगा। बताया जा रहा है कि किसानों के जेल से रिहा होते ही उनका जोरदार स्वागत किया जाएगा, जिसके लिए किसान तैयारी में जुटे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed