फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   ex army man and his wife reach his brother's house after eat poision

जहर खाकर भाई के घर पहुंचा पूर्व सैनिक और उसकी पत्नी

Sun, 14 Feb 2016 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ कुरुक्षेत्र
ब्यूरो/अमर उजाला/ कुरुक्षेत्र Updated Sun, 14 Feb 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
ex army man and his wife reach his brother's house after eat poision
पीडब्ल्यूडी विभाग में कार्यरत एक कर्मचारी के घर आए उसके भाई पूर्व सैनिक व उसकी पत्नी ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहर निगल लिया। दोनों को गंभीर हालत में एलएनजेपी अस्पताल में दाखिल कराया, जहां से उन दोनों को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया।
विज्ञापन


चंडीगढ़ ले जाते समय पति ने रास्ते में दम तोड़ दिया, जबकि पत्नी ने पीजीआई चंडीगढ़ में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। घटना से पीडब्ल्यूडी कालोनी में भी सनसनी फैल गई।रोहतक के राजेंद्र नगर निवासी राजेंद्र सिंह पीडब्ल्यूडी विभाग में कुरुक्षेत्र में ड्राफ्ट्समैन हैं।
विज्ञापन


वे विभाग की एनआईटी के साथ ही स्थित कालोनी में अपने परिवार के साथ रहते हैं। वीरवार को रोहतक से उनका बड़ा भाई राज कपूर (52) अपनी पत्नी बाला देवी (50) के साथ उसके घर आया था। शुक्रवार को वे वापस रोहतक जाने लगे। दोपहर बाद राजेंद्र उन्हें कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के थर्ड गेट से ऑटो में बैठाकर घर चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात करीब 9 बजे पति-पत्नी वापस राजेंद्र के घर पहुंचे, लेकिन उनकी हालत काफी खराब थी। दोनों के मुंह से किसी जहरीले पदार्थ की दुर्गंध आ रही थी। उनकी बिगड़ी स्थिति देख राजेंद्र ने तुरंत एंबुलेंस को बुलाया और दोनों को एलएनजेपी सिविल अस्पताल में दाखिल कराया।

डॉक्टरों ने उनकी हालत को गंभीर देख पीजीआई, चंडीगढ़ रेफर कर दिया। चंडीगढ़ ले जाते समय राज कपूर ने दम तोड़ दिया जबकि उसकी पत्नी बाला देवी की पीजीआई में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने राजेंद्र के घर और पीजीआई, चंडीगढ़ में पहुंचकर पूछताछ की। पुलिस राजेंद्र सिंह के बयान के आधार पर जांच में जुटी हुई है।

जहरीला पदार्थ निगलना बना रहस्य
राजेंद्र व उसके अन्य परिजनों के अनुसार राज कपूर व उसकी पत्नी जहर निगलकर उसके घर पहुंचे थे। उन्होंने कहां पर जहर निगला और क्यों इतना बड़ा कदम उठाने के लिए मजबूर हुए, यह रहस्य बना हुआ है। कहीं, बाहर जहर निगलकर पीडब्ल्यूडी कॉलोनी स्थित उसके निवास तक कैसे पहुंचे, यह भी उनकी समझ में नहीं आ रहा है।


मानसिक तौर पर परेशान हो जाता था राज कपूर : पुलिस
केयू थर्ड गेट पुलिस चौकी इंचार्ज कुलदीप सिंह ने बताया कि राज कपूर के भाई राजेंद्र का कहना है कि उसका भाई कभी-कभी मानसिक तौर पर परेशान हो जाता था। शायद इसी क ारण उसने यह कदम उठा लिया है। राज कपूर के पुत्र सुमित ने भी बयान दिया है कि वह कई बार अत्यधिक मानसिक तौर पर परेशान हो जाते थे। सुमित के बयान पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed