फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Effect of Kisan Andolan in Kurukshetra, Trouble jam for truck drivers

किसान आंदोलन का असर: ट्रक चालकों के लिए मुसीबत बना था जाम, भीषण गर्मी में पानी को भी तरसते रहे ड्राइवर

Wed, 14 Jun 2023 10:38 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 14 Jun 2023 10:38 AM IST
सार

कुरुक्षेत्र से करनाल तक ये ट्रक सर्विस लेन पर मंगलवार देर रात तक फंसे रहे, जिसमें भीषण गर्मी के चलते करोड़ों रुपये के खाद्य पदार्थ व अन्य सामान भी सड़ने लगा। वहीं ट्रक चालकों के लिए यह जाम मुसीबत बन गया। तेज धूप और भीषण गर्मी के बीच ये ट्रक चालक खाने से लेकर पीने के पानी के लिए भी तरसते रहे।

विज्ञापन
Effect of Kisan Andolan in Kurukshetra, Trouble jam for truck drivers
किसानों ने किया हाईवे किया जाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

किसानों द्वारा अपनी मांगों के लिए दिल्ली-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर लगाए जाम में सैकड़ों ट्रक फंस गए। ट्रक जाम में फंसने के कारण करोड़ों रुपये का माल फंस गया है। ऐसे में बड़े नुकसान की आशंका जताई जा रही है। कई ट्रकों में तो खाद्य सामग्री भरी हुई है जो खराब होने के कगार पर पहुंच गई है। ट्रक चालकों ने बातचीत में बताया कि यदि समय पर माल गंतव्य तक नहीं पहुंचा तो माल खराब हो जाएगा। इससे करोड़ों रुपये का नुकसान होने से इनकार नहीं किया जा सकता है।

विज्ञापन


कई ट्रकों में भरी है खाद्य सामग्री, जो अधिक गर्मी के कारण सड़ने के कगार पर पहुंची
कुरुक्षेत्र से करनाल तक ये ट्रक सर्विस लेन पर मंगलवार देर रात तक फंसे रहे, जिसमें भीषण गर्मी के चलते करोड़ों रुपये के खाद्य पदार्थ व अन्य सामान भी सड़ने लगा। वहीं ट्रक चालकों के लिए यह जाम मुसीबत बन गया। तेज धूप और भीषण गर्मी के बीच ये ट्रक चालक खाने से लेकर पीने के पानी के लिए भी तरसते रहे। मंगलवार को देर रात तक ये जाम खुलने की उम्मीद में खड़े रहे। अमर उजाला संवाद की टीम ने मौके पर पहुंचकर इन ट्रक चालकों से बात की। ट्रक चालकों का कहना था कि आखिरकार हमारा क्या कुसूर है। ट्रकों में खराब हो रहे सामान का जिम्मेदार कौन होगा। जाम के चलते गंतव्य तक सामन पहुंचने में पहले से ही दो दिन देरी हो चुकी है। जाम कब खुलेगा यह बताने वाला भी कोई नहीं है।
विज्ञापन


सोमवार शाम आठ बजे से फंसा, खाना भी नहीं मिला : अजय
नोएडा से ट्रक में कोलकाता से कूरियर लेकर अंबाला जा रहे ट्रक चालक कुलदीप ने बताया कि वह सोमवार शाम आठ बजे से ही जाम में फंसे हैं। करनाल के समीप पुलिस ने उन्हें कहा कि अब जाम खोल दिया गया है और इसके बाद गाड़ियां अंबाला की ओर बढ़ने लगी, लेकिन कुरुक्षेत्र से तीन किलोमीटर पहले ही जाम लगना शुरू हो गया। वे रात से ही भूखे है। जाम में ऐसी जगह फंसे हैं, जहांं न खाना मिल पाया और न ही पीने का पानी। आसपास कोई होटल व ढाबा भी नहीं और वे ट्रक छोड़कर भी नहीं जा सकते।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज हर हाल में पठानकोट पहुंचाना था माल : पप्पू
ट्रक चालक पप्पू ने बताया कि उनकी गाड़ी रानीगंज से खाद्य पदार्थ की लोड हुई थी ओर आज मंगलवार को पठानकोट पहुंचनी थी, लेकिन वे सोमवार शाम से ही जाम में फंसे हैं। ट्रक में सामान भी खराब होने लगा तो कई अन्य ट्रक चालकों ने भी पुलिस से गुहार लगाई है कि उनके ट्रकों में भी ऐसे खाद्य पदार्थ है, जिन्हें ज्यादा गर्मी व धूप में लंबे समय तक गाड़ी में बंद नहीं रख सकते, लेकिन सुनने वाला कोई नहीं है। ऐसे में लाखों के नुकसान की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।

भूखे मरने की आ गई नौबत : हामीद
ट्रक चालक हामीद का कहना था कि वे लोड ट्रक को लेकर राजस्थान से जालंधर जा रहे थे और उनकी गाड़ी आज पहुंच जानी चाहिए थी, जिसमें कूरिअर है, लेकिन वे कल से यहीं पर जाम में फंसे हैं। यहां आसपास भी खाने के लिए कुछ नहीं मिल पा रहा है और उनके लिए भूखे मरने की नौबत आ गई है। उन्हें जो परेशानी आ रही है वे बता नहीं सकते।


कल से जाम में फंसे, 22 हजार का चालान भी कर दिया : महिनुद्दीन
ट्रक चालक महिनुद्दीन ने बताया कि वे कल से जाम में फंसे हैं। उन्हें नोएडा से जालंधर जाना था। सर्विस लेन पर जाम में खड़ी गाड़ी का पुलिसकर्मियों ने 22 हजार का चालान भी कर दिया। वे कल रात से ही कुछ खा नहीं पाए हैं तो वहीं उनके पास पीने के लिए पानी तक की समस्या हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed