फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   do not answer the question, teacher beats the students

सवालों का जवाब नहीं देने पर टीचर ने बच्चे को बेरहमी से पीटा

Sun, 05 Feb 2017 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ कुरुक्षेत्र।
अमर उजाला ब्यूरो/ कुरुक्षेत्र। Updated Sun, 05 Feb 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
बच्चे ने सवालों के जवाब नहीं दिए तो टीचर ने उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। इससे डरकर बच्चा अब स्कूल जाने के नाम से भी घबराने लगा है। वहीं बच्चे के शरीर पर टीचर के टार्चर के निशान साफ दिखाई दे रहे हैं। बच्चे के पिता रामकुमार निवासी पूजा कालोनी ने आरोप लगाते हुए बताया कि उसका बेटा विनय शहर के एक स्कूल में सातवीं कक्षा में पढ़ता है। गत शनिवार को विनय स्कूल से घर आने के बाद जब स्कूल वर्दी बदल रहा था तो उन्होंने देखा कि विनय की हाथ व टांग पर चोट के निशान है। जिन्हें देखकर वे दंग रह गए और बच्चे से इन चोट के निशान के बारे में पूछा। बच्चे ने डरते हुए बताया कि टीचर ने उसे बुरी तरह से पीटा है। बच्चे ने बताया कि उसे टीचर के सवालों के जवाब याद नहीं थे। जिसके लिए टीचर ने उसे सजा देते हुए बेरहमी से पिटाई कर दी। राजकुमार ने बताया कि उन्होंने बच्चे का मेडिकल भी करवाया है और वे इसकी शिकायत स्कूल प्रबंधन को करेंगे। यदि स्कूल प्रबंधन आरोपी टीचर के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करता है तो वे पुलिस प्रशासन को इसकी शिकायत करेंगे। समाचार लिखे जाने तक दोनों पक्षों में बातचीत की जाती रही।
विज्ञापन

आरोपी टीचर पर होगी कार्रवाई
इस बारे में स्कूल प्रिंसिपल ने बताया कि यह मामला उनके संज्ञान में आया है और वह बच्चे के घर भी गए थे। टीचर द्वारा बच्चे को बेरहमी से पीटा गया है और आरोपी टीचर के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि आगे इस तरह का कोई मामला ना हो इसके लिए सभी टीचर को नोटिस जारी करेंगे। यदि फिर भी कोई टीचर ऐसी हरकत करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

शिकायत मिली तो होगी कार्रवाई
इस बारे में कार्यकारी खंड शिक्षा अधिकारी राजकुमार तुषार ने बताया कि उन्हें कोई शिकायत नहीं मिली है। यदि परिजन टीचर के खिलाफ शिकायत करते हैं तो कार्रवाई के लिए शिकायत उच्चाधिकारियों के पास भेज दी जाएगी और वह स्वयं स्कूल जाकर इस मामले की जांच करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed