{"_id":"fe4670791fc351a9c457dd461bc5a664","slug":"depositing-money-in-the-bank-was-where-giving-money-sitting-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक में गया था पैसे जमा कराने,कहां दे बैठा पैसे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बैंक में गया था पैसे जमा कराने,कहां दे बैठा पैसे
कुरुक्षेत्र/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2015 01:10 AM IST
विज्ञापन
अंबाला सिटी। सिटी के अग्रसेन चौक के पास स्थित एक निजी बैंक में एक व्यक्ति साथ हुई ठगी मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस की मानें तो इस मामले में निजी बैंक में जाकर सीसीटीवी फुटेज खंगाली, जिसमें आरोपी द्वारा रुपये लेने की बात सामने आई है। अब पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
पुलिस के अनुसार बीते दिनों सिटी के पिपली बाजार निवासी शिकायतकर्ता पुंगल जैन अग्रसेन चौक के पास एक निजी बैंक में करीब 81 हजार दो सौ रुपए जमा करवाने के लिए आया था। उस दौरान पुंगल जैन को एक व्यक्ति बैंक में मिला था और व्यक्ति ने पुंगल जैन को जल्दी बैंक में रुपए जमा करवाने की बात कही और पुंगल जैन को बेसमेंट में ले गया।
तब आरोपी व्यक्ति ने पुंगल जैन को वहीं बेसमेंट में बैठने की बात कही और खुद रुपए जमा करवाने के लिए चला गया, लेकिन यह व्यक्ति हजारों रुपए लेकर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
पुलिस चौकी नंबर सात इंचार्ज सुरेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने बैंक में सीसीटीवी फुटेज खंगाली है, जिसमें आरोपी व्यक्ति पीड़ित पुंगल जैन के साथ दिखाई दिया है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।