फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Dead Body of Five year old found in park in Devidaspura area of Kurukshetra

Kurukshetra: पांच साल के बच्चे की गला घोंटकर हत्या, पार्क से मिला अर्धनग्न शव, सोमवार शाम से लापता था अयान

Tue, 20 Dec 2022 01:45 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 20 Dec 2022 01:45 PM IST
सार

अयान सोमवार शाम छह बजे से लापता था। फुटेज में व्यक्ति के साथ दिखाई दिया है। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर लिया है। सीआईए-2 मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Dead Body of Five year old found in park in Devidaspura area of Kurukshetra
क्राइम

विस्तार

कुरुक्षेत्र के गांव देवीदासपुरा में पांच साल के बच्चे की गला घोंटकर हत्या कर देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। सोमवार रात करीब 11 बजे घर से कुछ दूर पार्क में बच्चे का अर्धनग्न शव बरामद हुआ। बच्चा शाम छह बजे से लापता था। मृतक बच्चे की शिनाख्त अयान के रूप में हुई।

विज्ञापन


अयान का परिवार मूल रूप से उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। उधर, सीआईए-2 भी मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन

 
फुटेज में एक व्यक्ति अयान को अपने साथ ले जाते दिख रहा है। उधर, बच्चे की मौत से परिवार व आसपास भी मातम छाया हुआ है। शाम को बच्चे का अंतिम संस्कार किया गया। अयान के पिता संजय वर्मा पेंट करने का काम करता है। करीब 10 साल परिवार कुरुक्षेत्र में रह रहा है और पिछले एक साल से देवीदास पुरा में किराये के मकान में रह रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना सदर थानेसर में दर्ज शिकायत में संजय वर्मा निवासी गांव फतेहपुर पथरौली जिला हरदोई (यूपी) ने कहा कि सोमवार शाम करीब छह बजे वह अपने काम से घर लौटा था। उसका सात साल का बेटा आर्यन पास में ही अपनी नानी के पास गया हुआ था वहीं अयान ट्यूशन से पढ़कर घर लौटा था। घर में बैग रखकर अयान खेलने के लिए घर से बाहर चला गया। अयान देर रात तक भी घर नहीं लौटा तो उन्होंने उसकी तलाश शुरू कर दी, मगर उसका कोई सुराग नहीं लगा। किसी आशंका के डर से उन्होंने सेक्टर-पांच पुलिस चौकी को शिकायत दी। 
 
परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए अयान की तलाश शुरू कर दी। पुलिस व परिजनों ने आसपास और पार्क में बच्चे की तलाश शुरू की। रात करीब 10:50 बजे पुलिस व परिजनों ने दोबारा से पार्क में तलाश की तो अयान का शव दीवार के किनारे झाड़ियों में अर्धनग्न अवस्था में मृत पड़ा मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिकायत पर धारा 302 व 201 के तहत मामला दर्ज करके शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया।

पैनल से कराया पोस्टमार्टम
शव का पोस्टमार्टम चिकित्सकों के पैनल से कराया गया। बच्चे का विसरा और नेल क्लिपिंग का नमूना जांच के लिए मधुबन लैब भेजा गया है। चिकित्सकों के मुताबिक बच्चे की मौत गला घोंटने से हुई है। बच्चे की गर्दन पर दोनों तरफ गला घोंटने के निशान भी मिले हैं। 


पुलिस कर रही मामले की जांच
थाना सदर थानेसर प्रबंधक निर्मल कुमार ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। विसरा जांच के लिए मधुबन लैब भेजा गया है। शीघ्र ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed