{"_id":"04ea1a4788ef2d4a48c4e1c68055af43","slug":"committed-crime-thrue-raki-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रैकी कर दिया वारदात को अंजाम ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रैकी कर दिया वारदात को अंजाम
ब्यूरो/अमर उजाला कुरुक्षेत्र
Updated Thu, 27 Aug 2015 01:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के प्रमुख उद्योगपति के बेटे का अपहरण कोई एक दिन की साजिश नहीं थी। बल्कि इसके लिए गैंग ने पूरी तैयारी की थी।
इस वारदात को अंजाम देने से पहले बदमाशों ने उद्योगपति परिवार की पूरी रैकी की और एक-एक जानकारी परिवार के बारे में जुटाई। बदमाशों द्वारा रैकी करने का खुलासा उद्योगपति के घर के बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज से ही हुआ था। इतना ही नहीं शहर के भी कई अन्य लोगों का पूरा ब्यौरा बदमाशों ने जुटा रखा था।
अपहरण से पहले भी एक बाइक पर युवक रैकी करते हुए गुजरा था। हालांकि उद्यमी परिवार का लड़का घर पहुंच गया है, लेकिन इस वारदात से सारे शहर में अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं।
रविवार की रात को अपहरण किए जाने से पहले आदित्य सिंगला उर्फ हनी घर से रात को करीब 9.55 पर घर से बाहर घूमने के लिए निकला था। अभी उसने करीब 250 मीटर की इस गली में दूसरा चक्कर ही लगाना शुरू किया था कि बदमाश उसे अपहरण कर ले गए।
विज्ञापन
उस दौरान वह अपने मोबाइल पर अपनी ससुराल में फोन कर रहा था। वारदात 10.05 मिनट पर हुई और 10.54 पर वारदात का पता परिजनों को फोन आने के बाद लगा।
सभी फोन किए हनी के मोबाइल से
हनी के पिता जयभगवान सिंगला ने बताया कि उनके मोबाइल पर रात को 10.54 मिनट पर हनी के मोबाइल से ही फोन आया था।
इसके बाद भी जब-जब फोन आए तब तब हनी के मोबाइल से ही फोन आए। इतना ही नहीं बदमाशों ने सोमवार की रात को हनी से भी बात करवाई थी और बदमाशों के कहने पर ही हनी ने सारी बातें बोली थीं। उन्होंने बताया कि बदमाशों द्वारा फोन करने के बाद सीसीटीवी फुटेज पुलिस ने खंगाली तो पता चला कि अपहरण से पहले भी रैकी की गई थी।
एक बाइक सवार कार से पहले उनके घर में झांक कर गया था। इसी के साथ ही तीन दिन पहले भी बाइक पर दो युवक घर के भीतर तक झांकते हुए निकले थे।
घर ही नहीं शहर के भी कई लोगों का था बदमाशों के पास ब्यौरा
सिंगला ने बताया कि बदमाशों का जब भी फोन आया तो वे परिवार के सदस्यों के बारे में जानकारी होने की बात कह रहे थे। इतना ही नहीं उन्होंने शहर के भी कई व्यवसायियों के बारे में भी बताया। जब फिरौती की रकम देने के लिए बुलाया तो पहले वे जिद पर अड़े रहे कि मैं अकेला जाऊं, लेकिन मैंने इतनी धनराशि लेकर अकेले चलने से इनकार किया तो उन्होंने मेरे भाई ज्वैल को लेकर आने की हामि भर दी।
इसके बाद हम दोनों भाई कार में निकलें, तो उन्होंने चक्कर कटाने शुरू कर दिए। सोनीपत के पास गन्नौर में हाइवे पर बने एक नए होटल के पास पहुंचे तो वहां से वापस बुला लिया और करनाल में घरौंडा टोल प्लाजा के पास पैसा लेकर रफुचक्कर हो गए।