फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Chandigarh Police constable and two others arrested in property dealer murder case

प्रॉपर्टी डीलर की हत्या का खुला राज: चंडीगढ़ पुलिस के सिपाही ने साथियों संग पहले बंधक बनाया फिर गोली मारकर ली थी जान

Sun, 27 Jun 2021 08:44 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Sun, 27 Jun 2021 08:44 PM IST
सार

पिहोवा की बोधनी नहर के पास पंजाब के नयागांव के रहने वाले प्रॉपर्टी डीलर की चार गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। प्रॉपर्टी डीलर का शव उसी की इनोवा कार में मिली थी। लाश के ऊपर ही लाइसेंसी रिवाल्वर भी पड़ी थी। कुरुक्षेत्र पुलिस ने इस हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। चंडीगढ़ पुलिस के सिपाही और दो अन्य लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 
 

विज्ञापन
Chandigarh Police constable and two others arrested in property dealer murder case
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के आढ़ती एवं प्रॉपर्टी डीलर संदीप सिंह के हत्याकांड में पुलिस ने चंडीगढ़ पुलिस के सिपाही सहित उनके दो सहयोगियों को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी सिपाही मंजीत निवासी खेड़ी राजू सिंह, जिला पटियाला (पंजाब) का पुलिस विभाग में रिकॉर्ड खराब था, इतना ही नहीं रिकॉर्ड ठीक न होने के कारण उच्चाधिकारियों ने उसके 18 इंक्रीमेंट भी रोके थे।

विज्ञापन


रिकॉर्ड ठीक कराने के लिए उसने प्रॉपर्टी डीलर संदीप को डेढ़ साल पहले 10 लाख रुपये दिए थे। रिकॉर्ड ठीक नहीं हुआ और रकम भी वापस नहीं मिली तो योजनाबद्ध तरीके से डीलर को देवीगढ़ (पंजाब) बुलाकर पहले तो उसका अपहरण किया और फिर 23 जून की रात पिहोवा में बोधनी नहर के पास डीलर की ही लाइसेंसी रिवाल्वर से चार गोली मारकर हत्या कर दी।
विज्ञापन


पुलिस ने मामले में दो अन्य आरोपी प्रदीप उर्फ सनी व सुखपाल उर्फ राज को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर मुख्य आरोपी सिपाही मंजीत का चार व अन्य दो का तीन दिन का रिमांड हासिल किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मामले का खुलासा करते हुए उप पुलिस अधीक्षक (अपराध) नरेंद्र सिंह ने बताया कि 22 जून को कुलदीप कौर पत्नी संदीप सिंह निवासी नयागांव (मोहाली) ने थाना पिहोवा में शिकायत दी थी कि साल 2004 में उसकी शादी संदीप के साथ हुई थी।

साल 2008 से वह लोग मोहाली के नयागांव में रहने लगे थे। यहां 2018 से मंजीत निवासी देवीगढ़ (पटियाला) का उसके पति के पास आना-जाना था। गत 21 जून को उसका पति संदीप घर से एक जोड़ी कपड़े व अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर लेकर इनोवा कार में मंजीत से पैसे लेने गया था।

21 जून करीब आठ बजे उसकी संदीप से फोन पर बात हुई थी। संदीप ने बताया था कि वह मंजीत को उसके गांव में छोड़कर पटियाला की एक होटल में ठहरा है। अगले दिन संदीप ने फोन पर बताया कि काम पूरा होने पर वह घर लौट आएगा। फिर 23 जून को उसकी संदीप व मंजीत दोनों से फोन पर बात हुई। उस समय संदीप काफी घबराया लग रहा था।

इसी घबराहट में ही फोन कट जाने से उसकी बात पूरी नहीं हो पाई। इसके बाद शाम करीब सात बजे संदीप ने उसे बताया कि वह दो घंटे तक चंडीगढ़ पहुंचा रहा है लेकिन वह घर नहीं पहुंचा और उसका फोन भी स्विच ऑफ आ रहा था। 

24 जून सुबह करीब 4 बजे भी उसने फोन किया लेकिन बात न हुई। तब उसने मंजीत को फोन करके संदीप से बात कराने को कहा, जिस पर मंजीत ने बताया कि संदीप 23 जून शाम सात बजे ही उसके पास से चला गया था। गुरुवार सुबह करीब सवा नौ बजे सूचना मिली कि संदीप का शव बोधनी नहर के पास इनोवा कार से बरामद हुआ है। पुलिस ने कुलदीप कौर की शिकायत पर सिपाही मंजीत के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी थी। 

26 जून को एंटी नारकोटिक सेल के प्रभारी निरीक्षक मनदीप सिंह के मार्गदर्शन में उप निरीक्षक धर्मबीर सिंह, दलजीत सिंह, सहायक उप निरीक्षक राजेश कुमार, सतीश कुमार, हवलदार अरविंद कुमार, सिपाही संजीव व दिनेश कुमार की टीम ने आरोपी मंजीत सिंह, प्रदीप उर्फ सनी व सुखपाल उर्फ राज निवासी यान खेडी राजू सिंह थाना जुल्का जिला, पटियाला (पंजाब) को गिरफ्तार किया है। 

संदीप ने कहा था वह उसका रिकॉर्ड ठीक करा देगा
पूछताछ पर आरोपी सिपाही मंजीत ने बताया कि वह चंडीगढ़ पुलिस में सिपाही के पद पर नौकरी करता है और उसका पुलिस विभाग में रिकॉर्ड खराब होने के कारण उच्च अधिकारियों ने उसके 18 इंक्रीमेंट रोक रखे थे। उसकी करीब दो साल पहले संदीप के साथ जान पहचान हुई थी। संदीप ने बताया था कि उसकी पहुंच बहुत ऊंची है। वह उसका सारा रिकॉर्ड ठीक करा देगा। जिसके बदले संदीप ने उससे 10 लाख की मांग की। करीब डेढ साल पहले संदीप को 10 लाख दे दिए लेकिन उसने न तो उसका रिकॉर्ड ठीक कराया और न ही पैसे वापस किए।

हत्या से पहले बंधक बनाकर रखा
आरोपी मंजीत ने अपने साथियों के साथ योजनाबद्ध तरीके से संदीप को देवीगढ़ मिलने बुलाया। यहां एक किराये के मकान में बंधक बनाकर उसका फोन व लाइसेंसी रिवाल्वर छीन ली। योजनाबद्ध तरीके से उसकी लोकेशन को पिहोवा में दिखाने के लिए 02 दिन लगातार आरोपी उसके फोन को लेकर पिहोवा में घूमता रहा। अपने साथियों के साथ मिलकर 23 जून की रात बोधनी नहर के पास उसी की लाइसेंसी रिवाल्वर से चार गोली मारकर हत्या कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed