{"_id":"cbc7da2d90483690c0cab03c62fe12c8","slug":"cantor-and-killed-in-truck-collision-three-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंटर और ट्रक में टक्कर में एक की मौत, तीन घायल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कैंटर और ट्रक में टक्कर में एक की मौत, तीन घायल
ब्यूरो/अमर उजाला,कुरुक्षेत्र
Updated Mon, 09 Nov 2015 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय राजमार्ग-65 पर जलबेहड़ा के समीप रविवार को ट्रक और कैंटर की आमने-सामने की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दीपक वासी राजौंद की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
दीपक ने पुलिस को बताया कि वह कैंटर ड्राइवर सुभाष के साथ अंबाला से सामान लेकर गुजरात के लिए रवाना हुए थे। अंबाला पुल के पास उनकी जान पहचान के दो व्यक्ति जसबीर और गुरमुख मिल गए। वे भी उनके साथ कैंटर में बैठ गए। इस्माईलाबाद से गुजरने के बाद जैसे ही वे जलबेहड़ा पहुंचे तो कैथल की ओर से तेज रफ्तार ट्रक ने कैंटर को जोरदार टक्कर दे मारी, जिसके चलते वह तथा ड्राइवर सुभाष कैंटर की बाड़ी धंसने के कारण बुरी तरह फंस गए। ग्रामीणों ने बड़ी मशक्कत के बाद उन्हें कैंटर से बाहर निकाला।
विज्ञापन
पीछे बैठे जसबीर और गुरमुख को भी काफी चोटें आई। ग्रामीण उन्हें कुरुक्षेत्र के एलएनजेपी अस्पताल ले गए, जहां पर डॉक्टरों ने कैंटर चालक सुभाष को मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि एलएनजेपी अस्पताल कुरुक्षेत्र से उन्हें इसकी सूचना मिली थी। घायल के बयान के लिए हवलदार महेश को भेज दिया गया था।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि इस हादसे में ज्यादा चोटें लगने से कैंटर चालक की मौत हो गई है तथा दीपक, जसबीर व गुरमुख घायल हैं, जिनका इलाज चल रहा है। शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया गया है। वाहनों को कब्जे में ले लिया गया। शीघ्र ही ट्रक चालक को पकड़ लिया जाएगा।