फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Bike thrashed by truck, Mother and his son's death

ट्रक ने बाइक को रौंदा, मां बेटे की मौत

Fri, 30 Oct 2015 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ कुरुक्षेत्र
ब्यूरो/अमर उजाला/ कुरुक्षेत्र Updated Fri, 30 Oct 2015 12:08 AM IST
विज्ञापन
Bike thrashed by truck, Mother and his son's death
शहर के जाट धर्मशाला के पास वीरवार को दोपहर में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवारों को चपेट में ले लिया। हादसे में विवाहिता और उसके डेढ़ वर्षीय बच्चे की मौत हो गई।
विज्ञापन


जबकि उसका पति और सास गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने सभी को एलएनजेपी अस्पताल पहुंचाया। वहां विवाहिता और उसके बच्चे को मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक और परिचालक को कब्जे में ले लिया, जबकि ट्रक चालक मौके से भाग निकला।
विज्ञापन


जानकारी होने पर परिजन अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव वारिसों को सौंप दिए हैं। पिहोवा के गांव भोर सैयदां के निवासी अमृतपाल सिंह (27 वर्ष) अपनी मां रजवंत कौर (55), पत्नी प्रवीण कौर (24) और अपने डेढ़ वर्ष के बच्चे गुरफतेह सिंह के साथ बाइक से ससुराल जा रहे थे। उनकी ससुराल मोहन नगर में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वे जाट धर्मशाला के पास पहुंचे तो पीछे से आ रहे ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में बाइक पर सवार प्रवीण कौर ट्रक के नीचे आ गई। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसकी गोद में से बच्चा सड़क पर गिरा। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे में अमृतपाल और उसकी मां रजवंत कौर भी घायल हो गए। राहगीरों ने सभी को एलएनजेपी सिविल अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने प्रवीण कौर और उसके बच्चे गुरफतेह सिंह को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर एसएचओ केयूके ओम प्रकाश और पुलिस बल पहुंच गया।

ट्रक चालक मौके से भागा
हादसा के बाद मौके पर भीड़ एकत्र हो गई। भीड़ और अफरा-तफरी का फायदा उठाकर ट्रक चालक मौके से भाग निकला। ट्रक कैथल में रेता बजरी खाली कर वापस यमुनानगर जा रहा था। बताया जा रहा है कि चालक यमुनानगर के खिजराबाद के एक गांव का रहने वाला है।

तीन वर्ष पहले हुआ था विवाह
जांच अधिकारी एएसआई राजेश ने बताया कि अमृतपाल सिख मिशनरी में भौर सैयदां स्थित गुरुद्वारा में कार्यरत है। वह वहां आने वालों को गुरु की शिक्षा प्रदान करता है। उसका विवाह करीब तीन वर्ष पहले हुआ था। डेढ़ वर्ष पहले उसके बेटा हुआ। उसका नाम उसने गुरफतेह सिंह रखा था।

डॉक्टर की आंखें भी हईं नम
जाट धर्मशाला के पास हुआ हादसा इतना दर्दनाक था कि मासूम का पोस्टमार्टम करने वाले चिकित्सक की आंखें भी नम हो गईं।  

दादी के हाथों में निकला मासूम का दम
गंभीर रूप से घायल गुरफतेह सिंह को अस्पताल की इमरजेंसी में लेकर आए, तो उसकी दादी रजवंत कौर भी वहीं थी। वह अपने पोते को लेकर बैठी थीं। इसी दौरान गुरफतेह ने दम तोड़ दिया। बेटे की मौत के बाद पिता अमृतपाल का भी रो-रोकर बुरा हाल था। अपनी बेटी की मौत की सूचना पाकर अस्पताल पहुंची अमृत की सास भी बेहोश हो गई।

हादसे में मारे गए मां-बेटे का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव वारिसों को सौंप दिए हैं। ट्रक चालक की पहचान हो गई है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
ओम प्रकाश, एसएचओ, थाना केयूके।



तीन हादसों में एक की मौत, छह घायल

क्षेत्र में हुए तीन अलग-अलग हादसों में एक युवक की मौत हो गई, जबकि छह अन्य घायल हो गए। तीनों ही हादसे बाइक सवारों के साथ हुए। शाहाबाद-अंबाला जीटी रोड पर मारकंडा पुल के ऊपर एक बाइक ट्रक में घुस गई। हादसे में बाइक सवार गंगोह (सहारनपुर) निवासी मोसीन की कुचलने से मौके पर ही मौत हो गई।

बाइक पर पीछे बैठा शहदाद गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सीएचसी लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया।  घायल शहदाद ने बताया कि वह और उसका दोस्त मोसीन पेंटर हैं। वह कुरुक्षेत्र से डेरा बस्सी काम के लिए जा रहे थे। मारकंडा पुल पर हादसा हो गया। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक मौके से भाग निकला।

दूसरा हादसा शाहाबाद बराड़ा रोड पर गांव रावा के पास हुआ। इसमें बाइक सवार रिंकू, उसकी बहन प्रकाशो और उसकी मां मीना घायल हो गए। ढकाला निवासी रिंकू ने बताया कि वह अपने गांव से उगाला के पास पीर पर माथा टेकने के लिए जा रहा था।


रास्ते में रावा के पास आगे चल रही बाइक के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया। इससे बाइक आगे चल रही बाइक से टकरा गई। इसके बाद वह तीनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सीएचसी लाया गया।
तीसरी दुर्घटना जीटी रोड पर बस स्टैंड के सामने हुई। इसमें बाइक सवार अमित और विवेक गंभीर रूप से घायल हो गए।

अमित ने बताया वह बाइक से बहादुरगढ़ से अंबाला जा रहे थे। रास्ते में बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह घालय हो गए। दोनों का सीएचसी में ईलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed