फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   attamped to kidnap and rape with two sisters, case file

स्कूटी पर जा रही बहनों के किडनेप और रेप का प्रयास

Fri, 06 Nov 2015 12:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ कुरुक्षेत्र
ब्यूरो/अमर उजाला/ कुरुक्षेत्र Updated Fri, 06 Nov 2015 12:35 AM IST
विज्ञापन
शाहाबाद शहर से नगला की ओर स्कूटी पर जा रही दो सगी बहनों ने पांच युवकों पर उनकी स्कूटी के आगे कार अड़ाकर उनके अपहरण और दुराचार की कोशिश का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


दोनों बहनों ने विरोध करने पर आरोपियों द्वारा उन पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। शोर सुनकर लोग मौके पर पहुंचे, तो आरोपियों ने सभी को चाकू दिखाकर भगा दिया। दोनों को गंभीर हालत में ऑटो से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।
विज्ञापन


पुलिस ने लड़कियों के बयान पर पांच युवकों के खिलाफ अपहरण और दुराचार की कोशिश का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में शाहाबाद के पास स्थित एक गांव की निवासी युवती ने आरोप लगाया कि वह अपनी बड़ी बहन के साथ स्कूटी पर शाहाबाद से अपने गांव जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह कल्याणा रोड पर पुली के पास पहुंची तो पीछे से आ रही एक मारुति कार में सवार युवकों ने उन्हें तंग करना शुरू कर दिया। इसके बाद कार सवारों ने स्कूटी के सामने कार अड़ा कर ब्रेक लगा दिए। इससे वे दोनों बहनें गिर गईं।

इसी बीच उनके गांव में ही रहने वाले नरेंद्र उर्फ राजू, धीरज कार से उतरे। धीरज ने उनसे मारपीट की, जबकि राजू ने उसकी र्बाइं बाजू पर तेजधार हथियार से हमला कर उसे जबरदस्ती कार में डालने की कोशिश की। बड़ी बहन ने उसे बचाने का प्रयास किया, तो आरोपी ने उस पर भी हमला बोल दिया।

इस दौरान कार में बैठे तीन अन्य युवक भी उतर आए और उनके साथ बदतमीजी शुरू कर दी। राहगीरों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, तो आरोपियों ने उन्हें भी डरा कर भगा दिया। इसके बाद आरोपियों ने उनसे कार में रेप करने की कोशिश की। इसी बीच शाहाबाद की ओर से ऑटो में उनकी मां शकुंतला देवी आ गईं। उन्हें देखकर आरोपी मौके से भाग निकले। मां ने ही उन दोनों को सीएचसी शाहाबाद में दाखिल कराया।

पहले भी चल रहे हैं मुकदमे
बताया जा रहा है कि राजू और इन दोनों बहनों के परिवार के बीच पहले से विवाद चल रहा है। दोनों परिवारों के बीच पुरानी रंजिश के चलते तीन मुकदमे पहले ही शिकायतकर्ता के परिवार के खिलाफ दर्ज हैं। यह अदालत में विचाराधीन हैं।


लड़कियों के बयान पर केस दर्ज कर लिया है। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। दोनों परिवारों के बीच में पुरानी रंजिश है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
राजेश कुमार, एसएचओ, थाना शाहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed