फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Anti-Narcotics Cell caught two accused with six kg of Choorapoast In Kurukshetra

Kurukshetra: ट्रक में MP से चूरापोस्त लाते दो आरोपी धरे, 6 KG चूरा पोस्त बरामद, दोनों आरोपी पंजाब के रहने वाले

Fri, 07 Apr 2023 06:48 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 07 Apr 2023 06:48 PM IST
सार

पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक परमिंद्र सिंह निवासी दशमेश नगर संगरूर व क्लीनर अमरपाल निवासी बहादुरगढ़ जिला पटियाला (पंजाब) को अदालत के आदेश चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। 

विज्ञापन
Anti-Narcotics Cell caught two accused with six kg of Choorapoast In Kurukshetra
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में एंटी नारकोटिक्स सेल ने गांव मुर्ताजापुर के पास नेशनल हाईवे 152 डी पर ट्रक चालक सहित दो आरोपी को छह किलो चूरा पोस्त के साथ पकड़ा है। आरोपी मध्यप्रदेश से चूरापोस्त खरीद कर ट्रक में छुपाकर पंजाब ले जा रहे थे।

विज्ञापन


एएनसी प्रभारी मंदीप सिंह ने बताया कि गांव मुर्ताजापुर के पास गश्त करते हुए टीम को सूचना मिली थी कि परमिंद्र सिंह और अमरपाल ट्रक में सामान लेकर राजस्थान और मध्य प्रदेश से चूरापोस्त खरीद कर पंजाब में बेचते हैं। आज भी वह मध्य प्रदेश से अपने ट्रक में सामान के बीच में छुपाकर चूरापोस्त लेकर पंजाब जाएंगे।
विज्ञापन


इस पर टीम ने गांव मुर्ताजापुर के पास एनएच 152 डी पर नाकाबंदी करके नजर रखनी शुरू कर दी। कुछ देर बाद पुलिस को एक ट्रक आता दिखाई दिया। पुलिस ने ट्रक रुकवा कर तलाशी ली, जिसमें ट्रक से किलो चूरा पोस्त बरामद हुआ। आरोपियों के खिलाफ थाना सदर पिहोवा में मामला दर्ज करके गिरफ्तार करके ट्रक को भी कब्जे में लिया। आरोपी परमिंद्र सिंह और अमरपाल को अदालत के आदेश से चार दिन के रिमांड पर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed