{"_id":"ff633fa6d51944084bcec1c86c354714","slug":"abbot-arrest-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेरे की जमीन बेचने के आरोप में महंत गिरफ्तार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डेरे की जमीन बेचने के आरोप में महंत गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला कुरुक्षेत्र
Updated Fri, 04 Sep 2015 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अरुणाय स्थित डेरे की सलारपुर रोड स्थित जमीन को बेचने के आरोप में थाना शहर पुलिस ने बुधवार को देर शाम अरुणाय डेरे के महंत गंगापुरी महाराज को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उक्त महंत ने दस्तावेजों में फर्जीवाड़ा कर डेरे की 30 एकड़ जमीन का सौदा कर अलग-अलग लोगों को बेच दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने महंत को बृहस्पतिवार को दोपहर बाद अदालत में पेश किया, जहां से उनका एक दिन का रिमांड मंजूर कर पुलिस के हवाले कर दिया गया है। वहीं, संत की गिरफ्तारी की सूचना मिलते ही काफी संख्या में उनके श्रद्धालु थाना शहर में एकत्रित हो गए।
विज्ञापन
थाना शहर प्रभारी इंस्पेक्टर रामकुमार ने बताया कि वर्ष 2014 में कुछ लोगों ने आरोप लगाया था कि निर्वाणी अखाड़ा के अंतर्गत अरुणाय डेरे के महंत गंगादास पुरी ने कुछ लोगों के साथ मिलीभगत कर डेरे की जमीन के फर्जी दस्तावेज तैयार कर बेच दी है। उन्होंने बताया कि डेरे की अलग-अलग स्थानों पर काफी जमीन है। इन्हीं जमीनों में डेरे की सलारपुर रोड पर भी करीब 84 एकड़ जमीन है।
विज्ञापन
इस जमीन में से 30 एकड़ जमीन को फर्जी दस्तावेजों के आधार पर रजिस्ट्री करवाकर बेच देने के आरोप में महंत गंगादास पुरी को गिरफ्तार किया है। महंत को दोपहर बाद अदालत में पेश किया। अदालत में आरोपी से पूछताछ के लिए रिमांड अर्जी दाखिल की गई थी। अदालत ने पुलिस की अर्जी को स्वीकार करते हुए एक दिन का रिमांड मंजूर कर पुलिस के हवाले कर दिया है।