फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   अंकुश हत्याकांड: पुलिस ने उमरी चौक से मुख्य हत्यारोपी रवि सहित चार अन्य दबोचे

अंकुश हत्याकांड: पुलिस ने उमरी चौक से मुख्य हत्यारोपी रवि सहित चार अन्य दबोचे

Sun, 02 Dec 2018 12:34 AM IST
Updated Sun, 02 Dec 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
अंकुश हत्याकांड:  पुलिस ने उमरी चौक से मुख्य हत्यारोपी रवि सहित चार अन्य दबोचे
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। गांव अमीन वासी अंकुश हत्याकांड में पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों को रविवार को अदालत में पेश किया जाएगा। वहीं अन्य आरोपियों को दबोचने के लिए पुलिस की कई टीमें देर रात तक छापेमारी करती रहीं।

केयूके थाना प्रभारी छोटू राम ने बताया कि मुख्य हत्यारोपी सहित अन्य चार आरोपी उमरी चौक पर खड़े थे। चारों करनाल की ओर जाने की फिराक में थे। तभी पुलिस ने गुप्त सूचना पर छापेमारी की और उन्हें दबोच लिया। रविवार को आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेने का प्रयास रहेेगा। पकड़े गए आरोपियों में मुख्य हत्यारोपी रवि उर्फ गोरखा, गुलशन, अनूप, राहुल मलिक एवं मोहित शामिल हैं। हत्याकांड के आरोपियों को काबू करने के लिए शनिवार को भी सीआईए-1 व 2 और केयूके थाना सहित चार टीमें छापेमारी कर रही थीं। आरोपियों के संभावित ठिकानों से लेकर रिश्तेदारियों तक भी दबिश दी गई। गौरतलब है कि शनिवार को रात के समय अंकुश पर कुछ हथियारबंद युवकों ने हमला कर दिया गया था। उसे गंभीर हालत में एलएनजेपी सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया था। यहां से चिकित्सकों ने पीजीआई चंडीगढ़ और फिर दिल्ली रेफर कर दिया था। रास्ते में उसने दम तोड़ दिया था। बुधवार को परिजन एवं ग्रामीण भड़क उठे थे। उन्होंने केडीबी रोड पर ब्रह्मा चौक जाम कर दिया था। शव सड़क पर रख जमकर रोष जताया तो पुलिस ने आरोपी रवि उर्फ गोरखा सहित अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिए जाने का आश्वासन दिया था। इसके बाद पुलिस लगातार छापेमारी में जुटी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed