{"_id":"5a92ff044f1c1bff388ba242","slug":"91519582980-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चावल गायब करने वाला ट्रक ड्राइवर गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चावल गायब करने वाला ट्रक ड्राइवर गिरफ्तार
Updated Sun, 25 Feb 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
चावल गायब करने वाला ट्रक ड्राइवर गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
दिल्ली की फर्म को चावल की डिलीवरी देने की बजाय रास्ते में ही 250 कट्टे ठिकाने लगाने के आरोपी ट्रक चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से 201 कट्टे चावल बरामद कर लिए हैं, जबकि 49 कट्टे चावल की और बरामदगी होना बाकी है। आरोपी ट्रक मालिक की तलाश की जा रही है। जानकारी के लिए ट्रक चालक और उसके मालिक पर शाहाबाद के आढ़ती द्वारा दिल्ली भिजवाए गए चावल के 462 कट्टों में से 4 लाख रुपये के चावल रास्ते में गायब करने का आरोप है।
जानकारी के अनुसार 3 फरवरी को थाना शाहाबाद में दी शिकायत में सुशील कुमार गर्ग ने बताया था कि उसकी शाहाबाद अनाज मंडी में आढ़त है। उसने दिल्ली की एक फर्म को चावल बेचा था, जिसके लिए उसने ट्रांसपोर्ट से ट्रक मंगवाया था। 16 जनवरी को उसने दिल्ली की फर्म के लिए 462 कट्टे चावल ट्रक में लोड करवाया था। सोनीपत निवासी ट्रक चालक सुरेंद्र कुमार और ट्रक मालिक देवेंद्र कुमार ने 250 कट्टे चावल को रास्ते में गायब कर दिया। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया था कि चावल के इन कट्टों की कीमत लगभग 4 लाख रुपये थी।
ट्रक मालिक व बाकी चावल की बरामदगी में जुटी पुलिस
शाहाबाद थाना के एसएचओ मलकीत सिंह के मुताबिक महावीर राइस मिल के मालिक एवं आढ़ती सुशील गर्ग की शिकायत पर ट्रक मालिक देवेंद्र कुमार और चालक सुरेंद्र कुमार के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया था। इस मामले की जांच के लिए थाना शाहाबाद के सहायक उप निरीक्षक राजेश कुमार , हवलदार रणदीप व ओम प्रकाश की टीम ने आरोपी ट्रक चालक सुरेंद्र सिंह निवासी जुआ थाना मोहाना जिला सोनीपत को गिरफ्तार किया है। 201 कट्टे चावल को बरामद किया गया है। ट्रक मालिक व बाकी के चावल की बरामदगी का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
दिल्ली में ही बेचने की थी योजना, बात नहीं बनी तो पंजाब में चलाई बात
थाना शाहाबाद के उप निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि आरोपियों ने 212 कट्टे चावल दिल्ली में उतारे थे जबकि बाकी के 250 कट्टे चावल को पंजाब में बेचने की फिराक में थे। पुलिस ने अंबाला जीटी रोड से ड्राइवर को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने बताया कि गायब किया गया चावल दिल्ली में ही बेचने का प्रयास किया था, लेकिन सफल नहीं हुए। अब उनकी बातचीत पंजाब की किसी फर्म से चल रही थी। वहां चावल का ट्रक ले जाते समय ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी सुरेंद्र को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।